Assam Flood: राहुल गांधी का हाथ पकड़कर रो पड़ी महिला, देखें तसवीर

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Assam Flood: राहुल गांधी ने फुरेथल में एक राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. इसकी कुछ तस्वीरें सामने आईं है. एक तसवीर की चर्चा ज्यादा हो रही है.

विज्ञापन

Assam Flood: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को हिंसाग्रस्त मणिपुर जाते समय असम में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की. इन पीड़ितों को राहत शिविर में रखा गया है. कांग्रेस नेता की कुछ तसवीरें सामने आईं हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं. एक फोटो की चर्चा काफी हो रही है जिसमें महिला राहुल का हाथ पकड़कर रो रही है.

Lakhimpur: congress mp rahul gandhi meets flood-hit people at fulertal in lakhimpur district of assam.

महिला को राहुल गांधी ढाढ़स बंधाते नजर आ रहे हैं. तसवीर में लोकसभा में विपक्ष के नेता कुर्सी में बैठे नजर आ रहे हैं. उनका दोनों हाथ ठेहुने के सहारे है. इस शिविर में अन्य लोग भी मौजूद थे जिनकी आंखें नम थीं. असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने राहुल को एक ज्ञापन सौंपते हुए उनसे राज्य में आयी विनाशकारी बाढ़ का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का अनुरोध किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिले के फुरेथल में एक राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की.

Read Also : Rahul Gandhi in Manipur: गोलीबारी के बाद राहुल गांधी ने किया जिरीबाम में राहत शिविरों का दौरा

Congress mp rahul gandhi meets flood-hit people at fulertal in lakhimpur district of assam.

असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर नजर आई. 28 जिलों की लगभग 23 लाख की आबादी इससे प्रभावित है. अधिकतर नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है. राज्य में इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान में 78 लोगों की जान जा चुकी है. केवल बाढ़ के कारण 66 लोगों की मौत हुई है.

Lakhimpur: congress mp rahul gandhi meets flood-hit people at fulertal in lakhimpur district of assam
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola