‘किसानों की आमदनी दुगनी करने की बात कहना आसान’, मोदी सरकार पर सीएम अशोक गहलोत ने साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन
‘किसानों की आमदनी दुगनी करने की बात कहना आसान’, मोदी सरकार पर सीएम अशोक गहलोत ने साधा निशाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बात करना आसान है. कदम क्या उठाये जा रहे हैं ये केंद्र सरकार बताए. विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन

राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. ताजा बयान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सामने आया है. उन्होंने कहा है कि किसानों की आमदनी दुगनी करने की बात कहना आसान है. पिछले 5 सालों में केंद्र की मोदी सरकार ने (इस दिशा में) कितने कदम उठाए वह बताए. हम एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं. हम किसानों को अच्छा बीज, अच्छा खाद दे रहे हैं. यदि हमारी सरकार बनी तो हम माइक्रो इरिगेशन पर जोर देंगे.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बात करना आसान है. कदम क्या उठाये जा रहे हैं ये केंद्र सरकार बताए. आपने तीन काले कानून बनाए उसका क्या हुआ ? हम जो किसानों के लिए कर रहे हैं उसे गिन लीजिए…

पशुपालकों के खाते में पैसे डाले गये

यहां चर्चा कर दें कि राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को करीब 42 हजार पशुपालकों के खाते में पैसे डाले हैं. ये पैसे उन पशुपालकों के खातों में बतौर मुआवजा डाले गये हैं जिनकी दुधारू गायों की मौत लंपी बीमारी से हो गई थी. सीएम गहलोत ने कुल 175 करोड़ रुपये अंतरित किये हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश भर के प्रभावित पशुपालकों के खातों में प्रति परिवार अधिकतम दो दुधारू गोवंश के लिए 40-40 हजार रुपये बैंक खातों में अंतरित (डीबीटी) क‍िये.

Also Read: सीएम अशोक गहलोत ने ‘राजस्थान भवन’ के लिए जमीन आवंटन को लेकर मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र

इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव

इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसके पहले ही भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है. जहां केंद्र की मोदी सरकार किसानों के लिए पीएम किसान योजना चला रही है. वहीं राजस्थान की गहलोत सरकार भी किसानों को लुभाने के लिए योजना चला रही है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola