Delhi Liquor Case: अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई और ईडी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- AAP को कुचलने की कोशिश
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए रविवार को तलब किया है. इस पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह रविवार को एजेंसी के समक्ष पेश होंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई की ओर से नोटिस मिलने के बाद केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी (आप) देश के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है और यही वजह है कि उसे कुचलने के प्रयास किए जा रहे हैं.
आबकारी मामले में केजरीवाल को सीबीआई का नोटिस, रविवार को होंगे पेश
गौरतलब है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए रविवार को तलब किया है. इस पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह रविवार को एजेंसी के समक्ष पेश होंगे.
केजरीवाल ने आबकारी नीति को उत्कृष्ट बताया
दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्ष में ‘आप’ की तरह किसी भी पार्टी को निशाना नहीं बनाया गया. उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए, क्योंकि ‘आप’ ने लोगों में उम्मीद जगाई है कि वह गरीबी मिटा देगी और उन्हें शिक्षित बनाएगी. वे हमें निशाना बनाकर इस उम्मीद को तोड़ना चाहते हैं. आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि आबकारी नीति एक उत्कृष्ट नीति है और पंजाब में यह अच्छी तरह से चल रही है, जहां पार्टी सत्ता में है.
केजरीवाल ने ईडी पर झूठे आरोप पत्र दायर करने का लगाया आरोप
सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर झूठे शपथपत्र दायर करने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि वे आरोप लगा रहे हैं कि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 14 फोन नष्ट किए, लेकिन ‘सच्चाई अलग’ है. उन्होंने आरोप लगाया, इनमें से चार फोन ईडी और एक फोन सीबीआई के पास है। ज्यादातर अन्य फोन सक्रिय हैं और लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। सीबीआई और ईडी यह जानती हैं। वे अदालत में झूठे शपथपत्र दायर कर रही हैं. केजरीवाल ने कहा कि ऐसा आरोप है कि 100 करोड़ रुपये लिए गए. उन्होंने सवा किया कि यह पैसा कहां हैं.
आबकारी नीति में सवाल भ्रष्टाचार का नहीं है : केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 400 से अधिक छापे मारे गए… पैसा कहां है? ऐसा कहा गया कि धन का इस्तेमाल गोवा चुनाव में किया गया. उन्होंने गोवा के प्रत्येक विक्रेता से पूछताछ कि जिन्हें हमने नौकरी दी थी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिल पाया. आबकारी नीति में सवाल भ्रष्टाचार का नहीं है. केजरीवाल ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि पिछले महीने विधानसभा में भ्रष्टाचार के बारे में बोलने के बाद अगला नंबर उनका होगा.
केजरीवाल ने ईडी और सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की धमकी दी
एक ट्वीट में केजरीवाल ने कहा, हम अदालतों में झूठी गवाही देने और झूठे सबूत पेश करने के लिए सीबीआई और ईडी अधिकारियों के खिलाफ उचित मामले दर्ज कराएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










