Andhra Pradesh: एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए चंद्रबाबू नायडू, बुधवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Andhra Pradesh

Andhra Pradesh: तेलुगू देशम पार्टी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश में एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर चुन लिया गया है. बुधवार को वो सीएम पद की शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शामिल हो रहे हैं.

विज्ञापन

Andhra Pradesh: केंद्र में सरकार गठन के बाद एनडीए ने तमिलनाडु में सरकार गठन की तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में तेलगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को आज यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए का विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. विजयवाड़ा में तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना और भारतीय जनता पार्टी विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से चंद्रबाबू नायडू को एनडीए का नेता चुना गया. जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने एनडीए के नेता के रूप में चंद्रबाबू नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने भी समर्थन किया. टीडीपी नेता के अचेन नायडू ने बताया कि इससे पहले सुबह नायडू को सर्वसम्मति से टीडीपी विधायक दल का नेता चुना गया. इसी तरह जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण को विधानसभा में पार्टी का नेता चुना गया.

बुधवार को सीएम पद की शपथ लेंगे चंद्रबाबू
गौरतलब है कि कल यानी बुधवार को टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि आप सभी के सहयोग से मैं बुधवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर रहा हूं और इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं. चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की घोषणा करते हुए नायडू ने कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और इसके लिए आश्वासन भी मिला है. उन्होंने संकल्प जताया कि अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी और पोलावरम परियोजना को पूरा किया जाएगा.

प्रदेश में होंगे विकास के कार्य- चंद्रबाबू
बैठक में चंद्रबाबू ने कहा कि सरकार गठन के बाद विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम को आर्थिक राजधानी और एक उन्नत विशेष शहर के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने इस दौरान कहा कि हाल के चुनावों एनडीए की भारी जीत अभूतपूर्व है. नायडू के कहा इससे पहले भी हम जीते हैं, और कई चुनावों की समीक्षा की है, लेकिन 2024 के चुनावों ने उन्हें सबसे अधिक संतुष्टि मिली है. बता दें, टीडीपी, बीजेपी और जनसेना के गठबंधन वाली एनडीए ने आंध्र प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में 164 सीट और लोकसभा चुनाव में 21 सीट हासिल की है. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन? राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव चुनेंगे विधायक दल का नेता

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola