लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने दी अमृतपाल को पाकिस्तान भागने की सलाह, कहा- खतरे में जिंदगी..

Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Mar 2023 12:43 PM

विज्ञापन

सांसद सिमरजीत सिंह मान ने कहा है कि अमृतपाल को नेपाल जाने की बजाय पाकिस्तान जाने के बारे में सोचना चाहिए. वहीं, सिमरजीत सिंह मान ने अपने पक्ष में दलील देते हुए यह भी कहा है कि अमृतपाल सिंह की जान को खतरा है ऐसे में उसे पाकिस्तान भागकर अपनी जान बचानी चाहिए.

विज्ञापन

Amritpal Singh: भगोड़ा आरोपी अमृतपाल सिंह को लेकर लोकसभा सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के मुखिया सिमरनजीत सिंह मान का बड़ा बयान सामने आया है. मान ने कहा है कि अमृतपाल सिंह को सरेंडर नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे भागकर पड़ोसी पाकिस्तान चले जाना चाहिए. गौरतलब है कि बीते कई दिनों से अमृतपाल पुलिस को चकमा दे रहा है, वीडियो भी जारी कर रहा है लेकिन पुलिस उसे अभी तक पकड़ नहीं पाई है.

एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में सांसद सिमरजीत सिंह मान ने कहा है कि अमृतपाल को नेपाल जाने की बजाय पाकिस्तान जाने के बारे में सोचना चाहिए. वहीं, सिमरजीत सिंह मान ने अपने पक्ष में दलील देते हुए यह भी कहा है कि अमृतपाल सिंह की जान को खतरा है ऐसे में उसे पाकिस्तान भागकर अपनी जान बचानी चाहिए. उनका बयान ऐसे समय में आया है जबकि अमृतपाल सिंह के बारे में कयास लगाये जा रहे हैं कि वो नेपाल भाग गया है.

अमृतपाल सिंह का नया वीडियो आया सामने: इससे पहले कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह ने कल यानी गुरुवार को एक नया वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने कहा कि वह भगोड़ा नहीं है और जल्द ही दुनिया के सामने आएगा. अपने वीडियो में अमृतपाल सिंह ने उन अटकलों को भी खारिज किया कि वो सरेंडर करने की सोच रहा है या बातचीत करने की दिशा में काम कर रहा है.

न मैं भगोड़ा हूं, न साथियों को छोड़ा हूं-अमृतपाल: अपने वीडियो में अमृतपाल सिंह ने कहा कि जिनको ऐसा लगता है कि मैं भगोड़ा हूं और मैंने अपने साथियों को छोड़ दिया है, उन्हें यह भ्रम नहीं पालना चाहिए. सिंह ने कहा कि मुझे मौत का डर नहीं है और जल्द ही दुनिया के सामने पेश होउंगा और संगत के बीच भी आऊंगा.

Also Read: रामनवमी शोभायात्रा में कई जगहों पर हिंसा, हावड़ा में आगजनी, वडोदरा में पथराव, 74 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला: गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों ने अपने एक गिरफ्तार साथी की रिहाई की मांग को लेकर अमृतसर के निकट अजनाला थाने पर धावा बोल दिया था. इस घटना के करीब तीन सप्ताह बाद 18 मार्च को पुलिस ने सिंह और उसके खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी. अमृतपाल उसके बाद से ही फरार है. वह 18 मार्च को जालंधर जिले से भाग निकला था.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola