BSF ने दिया पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका, बोले अमित शाह- तबाह कर दिया 118 से ज्यादा चौकियां

Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 May 2025 12:07 AM

विज्ञापन
Amit Shah
Amit Shah

Amit Shah: जम्मू कश्मीर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ ने 118 पाकिस्तानी अग्रिम चौकियां और उनकी निगरानी प्रणाली को पूरी तरह नष्ट कर दिया. इतने कम समय में इतनी सारी चौकियों को क्षतिग्रस्त करना या नष्ट करना एक अहम उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि दुश्मन के निगरानी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया जाना उसके लिए बहुत बड़ा झटका है, और इसकी भरपाई करने में पाकिस्तान को कई सालों का समय लगेगा. इसके लिए बीएसएफ की जितनी तारीफ की जाए कम है.

विज्ञापन

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान को काफी गहरी चोट पहुंचाई है. शाह ने कहा कि बीएसएफ ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 118 से अधिक पाकिस्तानी अग्रिम चौकियों और उनकी निगरानी प्रणालियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया. अमित शाह जम्मू क्षेत्र के अपने दो दिवसीय दौरे के समापन के मौके पर पाकिस्तानी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सीमा सुरक्षा बल की जमकर सराहना की.

पाकिस्तान को लगा है बहुत बड़ा झटका

अमित शाह ने कहा कि इतने कम समय में इतनी सारी चौकियों को क्षतिग्रस्त करना या नष्ट करना एक अहम उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि दुश्मन के निगरानी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया जाना उसके लिए बहुत बड़ा झटका है, और इसकी भरपाई करने में पाकिस्तान को कई सालों का समय लगेगा. ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ ने 118 से अधिक पाकिस्तानी चौकियां नष्ट कर दीं.” शाह ने कहा कि दुश्मन की पूरी निगरानी प्रणाली को टुकड़े-टुकड़े करके नष्ट कर दिया गया है. एक ऐसी प्रणाली जिसे दोबारा बनाने में उन्हें चार से पांच साल लगेंगे.

पाकिस्तान की संचार प्रणाली को बहुत नुकसान- शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बीएसएफ महानिदेशक से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की संचार प्रणाली और निगरानी उपकरणों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे वह काफी समय तक पूर्ण सूचना आधारित युद्ध लड़ने में असमर्थ हो जाएगा. शाह ने बीएसएफ की तत्परता की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी खुफिया जानकारी के कारण सटीक पूर्व-कार्रवाई संभव हो सकी. शाह ने कहा कि हमें असावधान नहीं होना है. शांति काल में भी आप निगहबान बने रहे. आपकी सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर सटीक जवाबी रणनीति पहले से ही तैयार कर ली गई थी. जब अवसर आया, तो आपने उसे सफलतापूर्वक लागू किया.

अमित शाह ने कहा “जब भी भारत की सीमाओं पर किसी भी तरह का हमला होता है – संगठित या असंगठित, गुप्त या प्रत्यक्ष – सबसे पहले इसका खामियाजा हमारे बीएसएफ जवानों को भुगतना पड़ता है. लेकिन वे यह सोचने के लिये कभी रुकते नहीं कि सीमा कहां है.” खराब मौसम के बावजूद पुंछ की अपनी यात्रा के बारे में शाह ने कहा कि उन्होंने जवानों से व्यक्तिगत रूप से भेंट करने का ठान लिया था. उन्होंने कहा “मैं पुंछ में गुरुद्वारों, मंदिरों, मस्जिदों और नागरिक आबादी को हुए नुकसान को देखने और लोगों का दुख साझा करने आया हूं.”

अमित शाह ने सरकार और लोगों की तरफ से BSF का जताया आभार

केंद्रीय गृह मंत्री ने सरकार और देश के नागरिकों की ओर से बीएसएफ जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा “बीएसएफ की भी उतनी ही जय-जयकार हो रही है जितनी सेना की और यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है.” शाह ने दोहराया कि बीएसएफ जवानों की वीरता और बलिदान की राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा की जा रही है और यह सुरक्षा के प्रति भारत के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है. (भाषा)

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola