Amit Shah Fake video: अमित शाह फर्जी वीडियो मामले में एक गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के सीएम को भेजा समन
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Apr 2024 5:04 PM
Amit Shah
Amit Shah Fake video: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को समन भेजा है. पुलिस ने मुख्यमंत्री रेड्डी को 1 मई को साइबर यूनिट के सामने पेश होने के लिए बुलाया है.
Amit Shah Fake video: दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को जांच में शामिल होने के लिए 1 मई को दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट (साइबर यूनिट) के सामने पेश होने के लिए बुलाया है. उन्हें अपने मोबाइल फोन के साथ पेश होने के लिए कहा गया है जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट करने के लिए किया गया था.
फर्जी वीडियो मामले में एक गिरफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े फर्जी वीडियो के सिलसिले में रीतम सिंह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.
पुलिस ने पांच लोगों को भेजा समन
सूत्रों के अनुसार अमित शाह से जुड़े फर्जी वीडियो मामले में पुलिस ने रेड्डी समेत पांच लोगों को नोटिस भेजा है. रेड्डी ने उक्त वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था. सूत्रों ने बताया कि रेड्डी को पूछताछ के दौरान अपना मोबाइल फोन साथ में लाने को कहा गया है जिसका इस्तेमाल कथित रूप से फर्जी वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करने में किया गया था.
दिल्ली पुलिस ने अमित शाह के फर्जी वीडियो के बारे में सोशल मीडिया मंचों से जानकारी मांगी
दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ और अन्य सोशल मीडिया मंचों को पत्र लिखकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस फर्जी वीडियो के स्रोत के बारे में जानकारी मांगी है, जिसे ऑनलाइन साझा किया गया था. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट ने वीडियो के स्रोत और इसे फैलाने वालों की पहचान करने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों से संपर्क किया है.
फर्जी वीडियो मामले में रविवार को किया गया था मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने सोशल मीडिया मंचों पर शाह का फर्जी वीडियो फैलाए जाने के सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद रविवार को मामला दर्ज किया था. दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना), 153ए (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), 465 (जालसाजी), 469 (किसी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए जालसाजी) और 171जी (चुनाव के परिणाम को प्रभावित करने के इरादे से गलत बयान प्रकाशित करना) के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66सी के तहत मामला दर्ज किया है.
क्या है फर्जी वीडियो में
कथित फर्जी वीडियो में, तेलंगाना में धार्मिक आधार पर मुसलमानों के लिए आरक्षण समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताने का संकेत देने संबंधी शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर इस तरह दिखाया गया है जैसे कि वह हर तरह का आरक्षण समाप्त करने की वकालत कर रहे हों.
Also Read: अमित शाह ने बेगूसराय में भरी हुंकार, नक्सलवाद को लेकर वामपंथ को घेरा, कांग्रेस-राजद पर भी बोला हमला
Also Read: अमित शाह ने विपक्ष को बताया नेतृत्वविहीन, बोले- मोदी पूरा कर रहे कर्पूरी का सपना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










