Ambedkar Row : राहुल गांधी पर एफआईआर से कांग्रेस नेता गुस्से में, आंबेडकर पर बवाल जारी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Dec 2024 10:33 AM

विज्ञापन

आंबेडकर मामले पर विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए

Ambedkar Row: डॉ. बीआर आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में विपक्ष के सांसद फिर शुक्रवार को प्रदर्शन करते नजर आए. कांग्रेस ने कहा कि गृह मंत्री ने बीआर अंबेडकर का अपमान किया है. जानें राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर क्या बोले नेता?

विज्ञापन

Ambedkar Row: संसद परिसर में गुरुवार को हुए धक्का-मुक्की पर राजनीति आज भी गरम है. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. मामले पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, ”दिल्ली पुलिस वही करेगी जो गृह मंत्री कहेंगे. मकर द्वार के सामने जो कुछ भी हुआ वह पूरी तरह से प्लांड था. गृह मंत्री ने बीआर आंबेडकर का अपमान किया और हम सभी ने उनसे माफी की मांग की. गृह मंत्री को माफी मांगनी चाहिए. यह एफआईआर राहुल के खिलाफ नहीं, बीआर आंबेडकर के खिलाफ है. मामले को भटकाने के लिए ये सब किया गया.”

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, ”पूरा देश देख रहा है, उन्होंने राहुल पर कई मामले लगाए हैं. वे नई एफआईआर लाते हैं और झूठ बोलते हैं. यह उनकी हताशा का स्तर दिखाता है.” वहीं, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा,” हमारा आंदोलन बिल्कुल स्पष्ट है. अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए. देश से माफी मांगनी चाहिए. जब ​​हम यह पूछ रहे हैं कि क्या आप हमारे नेताओं और हमें जेल में डालना चाहते हैं? यदि ऐसा है तो आपका स्वागत है. वर्षा गायकवाड़ ने भी शिकायत दी लेकिन कोई एफआईआर नहीं है. एफआईआर केवल बीजेपी की शिकायत के लिए है?

Read Also : Rahul Gandhi को राहत, पुलिस ने अटेम्प्ट टू मर्डर की धारा हटाई, BJP की शिकायत पर FIR दर्ज

दिल्ली के विजय चौक पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसद शुक्रवार को भी प्रदर्शन करते नजर आए. ये अमित शाह द्वारा राज्यसभा में डॉ. बीआर आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध यहां एकत्रित हुए. ये उनसे माफी मांगने और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

क्यों दर्ज करवाई गई राहुल गांधी पर एफआईआर?

गुरुवार को संसद भवन परिसर में कांग्रेस और बीजेपी सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई. इसमें दो बीजेपी सांसद घायल हो गए. राहुल के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई. इसमें संसद परिसर में धक्का-मुक्की, शारीरिक हमला और उकसावे में शामिल होने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज और हेमांग जोशी संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज करवाई.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola