Watch Video : मुझे वोट दिया, इसका मतलब यह नहीं है कि मेरे मालिक बन गए, देखें अजित पवार का वायरल वीडियो
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Jan 2025 1:29 PM
अजीत पवार
Watch Video : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि आपने मुझे वोट दिया, इसका मतलब यह नहीं है कि मेरे मालिक बन गए.
Watch Video : महाराष्ट्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार नजर आ रहे हैं. बारामती के इस वीडियो को यूजर शेयर करके लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में अजित पवार बोलते दिख रहे हैं कि सिर्फ इसलिए कि आपने मुझे वोट दिया, इसका मतलब यह नहीं है कि आप मेरे मालिक या बॉस बन गए हैं. क्या आपने मुझे अब मजदूर बना दिया है? देखें वायरल वीडियो
अजित पवार ने पिछले दिनों बारामती के दौरे के दौरान यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि मतदाता सिर्फ़ इसलिए उनके ‘बॉस’ नहीं हैं क्योंकि उन्होंने उन्हें चुना है. पवार ने यह बयान अपने भाषण के दौरान ज्ञापन लेते वक्त दिया. भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ”सिर्फ इसलिए कि आपने मुझे वोट दिया, इसका मतलब यह नहीं है कि आप मेरे बॉस या मालिक बन चुके हो. क्या आपने मुझे अब खेतिहर मज़दूर बना दिया है?”
ये भी पढ़ें : Maharashtra Election Result : चाचा शरद को अजित पवार ने धोया! जानें किसे मिली कितनी सीट
अजित पवार ने छोड़ा था चाचा शरद का साथ
अजित पवार जुलाई 2023 में अविभाजित एनसीपी से अलग हो गए थे. वे एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे. इसके बाद उन्होंने पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न भी हासिल कर लिया.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट क्या था?
लोकसभा चुनाव में अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के चार में से तीन सीट पर हारने के बाद से उनके खेमे में हलचल मची हुई थी. इसके बाद राज्य में विधानसभा चुनाव हुए. विधानसभा चुनाव में महायुति ने फिर से सरकार बनाई. चुनाव में बीजेपी ने 132, शिवसेना ( एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटे पर जीत दर्ज की. जबकि, कांग्रेस के नेतृत्व गठबंधन 46 सीटों पर सिमट गया. शिवसेना (उद्धव) 20, कांग्रेस 16 और NCP (शरद पवार) के हिस्से 10 सीटें ही आ सकी. सपा ने 2 सीटें जीती, वहीं 10 सीटें अन्य के खाते में गईं.
ये भी पढ़ें : Look Back 2024 : लोकसभा में पस्त, विधानसभा चुनाव में मस्त, आखिर महाराष्ट्र में 5 महीने में ऐसा क्या किया महायुति ने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










