Air India: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा एयर इंडिया का विमान लंदन डायवर्ट, जानें वजह

Air India: प्रभावित यात्री को विमान से उतारने के बाद विमान लंदन से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा. न्यूयॉर्क-दिल्ली की दूरी तय करने में एयर इंडिया को लगभग 14 घंटे लगते हैं लेकिन अब इसे राजधानी पहुंचने में देर होगी.
Air India: एयर इंडिया के एक विमान को सोमवार को लंदन डायवर्ट किया गया है. खबरों की मानें तो, विमान न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा था. रास्ते में मेडिकल इमरजेंसी की वजह से विमान को लंदन डायवर्ट करना पड़ा है. विमान को किस तरह की मेडिकल इमरजेंसी के लिए डायवर्ट किया गया इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है.
विमान में 350 से अधिक यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि प्रभावित यात्री को विमान से उतारने के बाद विमान लंदन से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा. न्यूयॉर्क-दिल्ली की दूरी तय करने में एयर इंडिया को लगभग 14 घंटे लगते हैं लेकिन मेडिकल इमरजेंसी की वजह से विमान को दिल्ली पहुंचने में 6 से 7 घंटे की देरी हो सकती है.
Also Read: इंडिगो के यात्री ने गलती से विमान का आपात दरवाजा खोल दिया, फिर मांगी माफी, जानें पूरा मामला
इंडिगो के विमान में बम होने की सूचना से हड़कंप
इधर, दिल्ली से झारखंड के देवघर जा रहे इंडिगो के विमान में बम होने की सूचना से सोमवार दोपहर अचानक हड़कंप मच गया. आनन-फानन में विमान को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट (अमौसी) पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. इस विमान में 150 यात्री और तीन क्रू मेंबर थे. जांच के बाद सूचना फर्जी पायी गयी. इसके बाद विमान को देवघर रवाना कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




