Air India की फ्लाइट में महिला से बदसलूकी का एक और मामला, कंबल पर किया पेशाब, DGCA ने जारी किया नोटिस
छह दिसंबर को पेरिस से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की उड़ान संख्या 142 में एक यात्री ने एक महिला की कंबल पर पेशाब कर दिया था. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि फिर दोनों यात्री के बीच सहमति और लिखित माफीनामे के बाद उसे छोड़ दिया गया. अब डीजीसीए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
एअर इंडिया की पेरिस से दिल्ली उड़ान में शराब के नशे में धुत एक पुरुष यात्री द्वारा महिला यात्री के कंबल पर पेशाब करने के मामले में डीजीसीए (DGCA) ने संज्ञान लिया है. डीजीसीए ने कहा है कि इन-फ्लाइट सर्विसेज के निदेशक, एयर इंडिया और उस उड़ान के पायलटों और केबिन क्रू सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करता है, डीजीसीए ने यह भी कहा है कि उनके कर्तव्यों के निर्वहन के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए.
Air India passenger urinating case | DGCA issues show cause notices to Accountable Manager, Director of in-flight Services, Air India & pilots & cabin crew members of that flight as to why enforcement action shouldn't be taken against them for dereliction of their duties: DGCA
— ANI (@ANI) January 5, 2023
गौरतलब है कि फ्लाइट में नशे में धुत एक शख्स ने महिला के कंबल पर पेशाब कर दिया था. हालांकि, आरोपी के माफी मांगने के बाद उसके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई. बता दें, छह दिसंबर को पेरिस से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की उड़ान संख्या 142 में यह घटना घटी थी. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण को विमान के पायलट की ओर से दी गई जानकारी के बाद आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया गया था.
आरोपी ने मांगी थी लिखित माफी: वहीं, हिरासत में लेने के बाद आरोपी यात्री ने सहयात्री से लिखित माफी मांगी थी. दोनों के बीच रजामंदी होने के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया था. बता दें सुबह जब एयरपोर्ट पर विमान लैंड किया तो हवाई अड्डे के सुरक्षा अधिकारियों को बताया गया कि पुरुष यात्री नशे की हालत में है, चालक दल के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है और उसने विमान में सवार एक महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया. जिसके बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया था.
न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में भी हुई थी ऐसी घटना: इस घटना से 10 दिन पहले यानी 26 नवंबर को भी एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था. दिल्ली पुलिस ने घटना के बाद महिला की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की है. साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई हैं.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










