एयर इंडिया का नया अवतार, बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर के केबिन की तस्वीर आई सामने

Updated:
विज्ञापन

बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर के केबिन की तस्वीर, फोटो एक्स

Air India Dreamliner: एयर इंडिया के पहले कस्टम-बिल्ट बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर के अंदर की पहली तस्वीर सामने आई है. जिसमें एयरलाइन के फ्लीट स्टैंडर्डाइजेशन प्लान के तहत नए डिजाइन वाले केबिन नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Air India Dreamliner: एयर इंडिया के पहले कस्टम-बिल्ट बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर के अंदर की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें बड़ा केबिन और चौड़ी सीट्स नजर आ रही है. सीट्स में थिक कुशनिंग और बेहतर बैक-सपोर्ट है. एडजस्टेबल हेडरेस्ट भी है, जो सफर को और आरामदायक बनाएगा.

विज्ञापन
Dreamliner
बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर की सीट्स, फोटो एक्स

बड़े इलेक्ट्रॉनिक विंडो शेड्स

एयर इंडिया के बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर में बड़े इलेक्ट्रॉनिक विंडो शेड्स लगे हैं. जिससे केबिन में बाहर की रोशनी अधिक आती है और बाहर का व्यू भी अच्छा आएगा.

Air-India-first-Dreamliner
बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर के केबिन की तस्वीर, फोटो एक्स

एक फरवरी से व्यावसायिक उड़ानें शुरू करेगा एयर इंडिया

भारत में बोइंग 787 विमानों, जिन्हें ड्रीमलाइनर भी कहा जाता है, का संचालन इस समय एयर इंडिया करती है. जनवरी 2022 में निजीकरण के बाद एयर इंडिया का पहला विशेष रूप से तैयार ड्रीमलाइनर एक फरवरी से अपनी व्यावसायिक उड़ानें शुरू करने वाला है.

एयर इंडिया के बेड़े में 33 ड्रीमलाइनर विमान

इस समय एयर इंडिया के बेड़े में 33 ड्रीमलाइनर विमान हैं, जिनमें 26 पुराने बी787-8, विस्तारा के छह बी787-9 और एक नया विमान शामिल है. इसके अलावा इंडिगो भी पट्टे पर लिए गए कुछ ड्रीमलाइनर विमानों का संचालन कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola