Air India Plane Crash: क्या स्टेबलाइजर की वजह से हुआ अहमदाबाद विमान हादसा? विशेषज्ञों ने की जांच की मांग

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Jul 2025 5:35 PM

विज्ञापन

Ahmedabad Air India Plane Crash

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया की प्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. हादसे को लेकर विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) ने एक महीने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी. जिसमें हादसे की वजह इंजन में ईंधन पहुंचाने वाले स्विच बंद होने को बताई गई. लेकिन अब विशेषज्ञों ने एक और वजह की ओर ध्यान देने की मांग कर दी है. विशेषज्ञों ने स्टेबलाइजर की भी जांच की सलाह दी है.

विज्ञापन

Air India Plane Crash: विमानन क्षेत्र के एक सलाहकर और अनुभवी पायलट ने सुझाव दिया है कि एयर इंडिया विमान दुर्घटना के जांचकर्ताओं को उड़ान संख्या एआई171 के स्टेबलाइजर में संभावित खराबी पर भी ध्यान देना चाहिए. विशेषज्ञ ने संभावना जताई है कि स्टेबलाइजर की वजह से भी विमान दुर्घटना हो सकता है.

चालक दल ने इंजीनियरों को स्टेबलाइजर में खराबी की दी थी सूचना

12 जुलाई को जारी जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, चालक दल ने अहमदाबाद में इंजीनियरों को स्टेबलाइजर में खराबी की सूचना दी थी, जिन्होंने उसे ठीक कर दिया था.

इसे भी पढ़ें: एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर रिपोर्ट जारी, क्या होता है Run और कट ऑफ ? कैसे करता है काम

विमानन विशेषज्ञ को आशंका है कि स्टेबलाइजर की जांच ठीक नहीं की गई

विमानन विशेषज्ञ कैप्टन एहसान खालिद ने पीटीआई से कहा कि जांचकर्ताओं को स्टेबलाइजर इनपुट डेटा के लिए भी फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर की जांच करनी चाहिए, कहीं ऐसा तो नहीं कि इसे सही से दुरुस्त नहीं किया गया हो और बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के उड़ान भरते ही दुर्घटना के हालात पैदा हो गए हों. स्टेबलाइजर विमान के पिछले हिस्से में होता है और पायलट के आदेश पर विमान के अगले हिस्से को ऊपर-नीचे करने में मदद करता है.

प्रारंभिक रिपोर्ट में हादसे की वजह क्या बताई गई?

अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर जो प्रारंभिक रिपोर्ट दी गई थी, उसमें बताया गया, एयर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दोनों इंजन में ईंधन पहुंचाने वाले स्विच बंद हो गए थे और इसके बाद पायलटों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई, जिसके कुछ ही सेकंड बाद विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. 15 पन्नों वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘कॉकपिट वॉयस रिकार्डिंग’ में सुना गया कि एक पायलट ने दूसरे से पूछा कि उसने ईंधन क्यों बंद किया, तो जवाब मिला कि उसने ऐसा नहीं किया.

12 जून को हुआ था विमान हादसा, 241 की गई थी जान

एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए प्रस्थान करने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे में विमान में सवार 241 लोग और इलाके में अन्य 19 लोग मारे गए थे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola