ePaper

बिहार के अक्षत उत्कर्ष ने की आत्महत्या, सामने आया मुंबई पुलिस का बयान

Updated at : 29 Sep 2020 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के अक्षत उत्कर्ष ने की आत्महत्या, सामने आया मुंबई पुलिस का बयान

death of actor Akshat Utkarsh resident in Bihar मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं है कि बिहार के ही एक और एक्टर अक्षत उत्कर्ष (Akshat Utkarsh) की संदेहास्पद मौत (Death) मुंबई में हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. एक्टर के परिवार वाले अक्षत की हत्या की आशंका जता रहे हैं और मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से जांच की मांग कर रहे हैं. मुंबई पुलिस ने आज कहा कि बिहार के एक्टर अक्षत उत्कर्ष ने आत्महत्या की है. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं है कि बिहार के ही एक और एक्टर अक्षत उत्कर्ष (Akshat Utkarsh) की संदेहास्पद मौत (Death) मुंबई में हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. एक्टर के परिवार वाले अक्षत की हत्या की आशंका जता रहे हैं और मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से जांच की मांग कर रहे हैं. मुंबई पुलिस ने आज कहा कि बिहार के एक्टर अक्षत उत्कर्ष ने आत्महत्या की है. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

बता दें कि मुंबई के अंधेरी इलाके में इस 26 साल के एक्टर का शव उनके फ्लैट से मिला है. पुलिस के मुताबिक प्रथम मामला खुदकुशी का बनाया जा रहा है, लेकिन परिजनों ने पास ही के एक बिल्डिंग में रहने वाली एक लड़की और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है. कहा जा रहा है कि अक्षत ने रविवार रात अंधेरी के अपने फ्लैट में फांसी लगा ली.

बिहार के मुजफ्फरपुर के सिंकन्दरपुर नाला रोड के रहने वाले अक्षत उत्कर्ष पिछले कई वर्षों से मुंबई में रहकर नौकरी के साथ एलबम में काम कर रहे थे. परिजनों ने बताया कि उत्कर्ष मुंबई के सुरेश नगर अंधेरी वेस्ट आरटीओ लेन में रहते थे. वह एक स्ट्रगलर कलाकार थे. परिजन शव को लेकर बिहार चले गये हैं और मुंबई पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप भी लगाया है.

Also Read: Sushant Case: सुशांत मामले पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री का बड़ा बयान, कहा- हमें नतीजे का बेसब्री से इंतजार, देखें CBI…

अक्षत के चाचा विक्रम किशोर ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि अक्षत के साथ एक दूसरी स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस स्नेहा चौहान रहती थी. स्नेहा चौहान और अक्षत के बीच काफी करीबी थी. विक्रम चौहान ने आकांक्षा दुबे नामक एक दूसरी लड़की के बारे में भी बताया है, जो कि अक्षत की एमबीए की क्लासमेट रही है और उसके भी अक्षत से दोस्ती थी. अक्षत वहीं एक कंपनी में काम करते थे और फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आजमा रहे थे.

बता दें कि कुछ महीने पहले बॉलवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का शव भी उनके फ्लैट में फंदे से झूलता मिला था. पहले मुंबई पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया था और बाद में सुशांत के पिता की गुहार के बाद बिहार सरकार की मांग पर मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया. सीबीआई अभी भी मामले की जांच कर रही है. जांच के दायरे में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सहित कई लोग हैं. इसी मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी कर रही है.

Posted by: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन