Advantage Assam 2.0: 25 और 26 को असम में मेगा शिखर सम्मेलन, पीएम मोदी एडवांटेज असम 2.0 का करेंगे उद्घाटन

Himanta Biswa Sarma and pm modi
Advantage Assam 2.0: 25 और 26 फरवरी को असम में मेगा शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें निवेश और रोजगार पर फोकस किया जाएगा.
Advantage Assam 2.0: एडवांटेज असम 2.0 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसके लिए पीएम 24 फरवरी को असम दौरे पर जाने वाले हैं. कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गज, भारत में विदेशी मिशनों के प्रमुख सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे.
वेटरनरी कॉलेज फील्ड में होगा शिखर सम्मेलन
एडवांटेज असम 2.0: निवेश और बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन 2025 की मेजबानी के लिए असम सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है. दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 25-26 फरवरी, 2025 को गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में होगा.
शिखर सम्मेलन का फोकस एरिया
पर्यटन
नवीकरणीय ऊर्जा एवं हाइड्रोकार्बन
इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर
एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण
Fragrance and Taste
Mobility and logistics
बांस और टिकाऊ फसल
खाद्य एवं पेय पदार्थ
कैसे कर सकते हैं पंजीकरण
शिखर सम्मेलन में जो भी निवेशक शामिल होना चाहते हैं वो www.advantageassam.assam.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं. एडवांटेज असम ऐप के जरिए भी नामांकन कराया जा सकता है. 14 फरवरी तक कुल 7,000 पंजीकरण हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांसजेंडर की मान्यता की खत्म, सेना में LGBTQ समुदाय के लोगों की भर्ती बंद, जानें आगे क्या होगा
2,91,895 वर्ग फीट क्षेत्र में होना है शिखर सम्मेलन
2,91,895 वर्ग फीट में शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें 2,200 लोगों की बैठने की क्षमता वाला विशाल हॉल तैयार किया गया है, जिसे ब्रह्मपुत्र का नाम दिया गया है. इसके अलावा असम की प्रतिष्ठित नदियों-बराक, कोपिली, मानस और धनसिरी के नाम पर चार ब्रेकआउट हॉल भी तैयार किए गए हैं. यहां एक प्रदर्शनी स्थल और विशाल पार्किंग स्थल की व्यवस्था रहेगी.
10 हजार से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद
शिखर सम्मेलन में 10,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद की जा रही है. इस आयोजन को असम के लिए मील का पत्थर बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










