13 सांसदों के निलंबन पर अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी, कर दी ऐसी मांग
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Dec 2023 10:19 PM
लोकसभा अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में कांग्रेस सांसद अधिर रंजन चौधरी कहा, जिन कारणों से हाल में 13 सदस्यों को निलंबित किया गया, मैं आग्रह करूंगा कि इस मामले को समग्र रूप से फिर से देखा जाए और निलंबन को रद्द करने और सदन में व्यवस्था बहाल करने के लिए उचित कार्रवाई की जाए.
कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और लोकसभा में पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी ने 13 निलंबित सांसदों के मुद्दे को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है. चौधरी ने अपने पत्र के माध्यम से अध्यक्ष से एक बार फिर से इस मामले में विचार करने की मांग की है. उन्होंने सांसदों के निलंबन को वापस लेने की भी मांग की है.
अधीर रंजन चौधरी ने सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग की
लोकसभा अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में कांग्रेस सांसद अधिर रंजन चौधरी कहा, जिन कारणों से हाल में 13 सदस्यों को निलंबित किया गया, मैं आग्रह करूंगा कि इस मामले को समग्र रूप से फिर से देखा जाए और निलंबन को रद्द करने और सदन में व्यवस्था बहाल करने के लिए उचित कार्रवाई की जाए.
Leader of the Congress Party in Lok Sabha Adhir Ranjan Chowdhury writes a letter to Lok Sabha Speaker.
"Considering the factors that led to the suspension of 13 members in recent days, I would urge that the matter be re-looked into holistically and appropriate action taken for… pic.twitter.com/M56FZlFCk9
— ANI (@ANI) December 17, 2023
संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर हंगामा के बाद दोनों सदनों के 14 सांसदों को किया गया निलंबित
गौरतलब है कि संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे को लेकर विपक्षी सदस्यों ने गुरुवार को दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया. इस दौरान अशोभनीय आचरण और आसन की अवमानना को लेकर विपक्षी दलों के कुल 14 सदस्यों को मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया. निलंबित किए गए सांसदों में लोकसभा के 13 सदस्य शामिल हैं. राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन को निलंबित किया गया है.
Also Read: संसद सुरक्षा चूक मामला: राजस्थान में मिले आरोपियों के मोबाइल के जले टुकड़े, जानें ताजा अपडेट
लोकसभा से इन सांसदों को किया गया निलंबित
लोकसभा में कांग्रेस के वीके श्रीकंदन, बेनी बेहनन, मोहम्मद जावेद, मणिकम टैगोर, टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस, द्रमुक की कनिमोई, प्रतिबन, माकपा के एस वेंकटेशन और पी आर नटराजन तथा भाकपा के के सुब्बारायन का निलंबन हुआ है.
विपक्षी सांसदों को संसद से निलंबित करना लोकतंत्र का निलंबन : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 14 सांसदों के निलंबन को लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था. उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारे लोकतंत्र के मंदिर संसद की सुरक्षा को खतरे में डालने के बाद भाजपा अब आवाज उठाने वालों पर ही वार कर रही है. विपक्षी सांसदों को संसद से निलंबित करना लोकतंत्र का निलंबन है. उन्होंने कहा, उनका अपराध क्या है? क्या केंद्रीय गृह मंत्री से सदन में बयान देने का आग्रह करना अपराध है? क्या सुरक्षा में सेंध लगने पर चर्चा करना अपराध है? क्या यह तानाशाही के उस पहलू को रेखांकित नहीं करता, जो वर्तमान व्यवस्था की पहचान बन गई है?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










