Ramlila : कुंभकर्ण का किरदार निभाने वाले कलाकार को आया हार्ट अटैक, मौत

Updated:
विज्ञापन

Delhi News : कुंभकर्ण का किरदार निभाने वाले कलाकार ने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Ramlila : राष्ट्रीय राजधानी के चिराग दिल्ली इलाके में रामलीला का मंचन किया जा रहा था. इस दौरान रावण के भाई कुंभकर्ण का किरदार निभाते समय सीने में दर्द की शिकायत के बाद 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई. बताया जा रहा है कि पश्चिम विहार के निवासी विक्रम तनेजा मालवीय नगर में सावित्री नगर रामलीला में कुंभकर्ण की भूमिका निभा रहे थे, ठीक उसी वक्त उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की. उन्हें आकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीएसआरआई अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

Read Also : Bahraich Violence : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर बवाल, अस्पताल और दुकानों में लगाई गई आग, 1 की मौत

मामले को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अंदेशा है कि तनेजा की मौत दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक पड़ने से हुई. उनके परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola