रविशंकर प्रसाद ने फ्रांस में पाक को किया बेनकाब, कहा- 'पाकिस्तान और आतंकवाद के बीच मिट गया भेद'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 May 2025 7:11 AM
Action Against Pakistan
Action Against Pakistan: फ्रांस के दौरे पर गए सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे रविशंकर प्रसाद ने फ्रांसीसी मीडिया के साथ बातचीत में पाकिस्तान की कलई खोल दी. उन्होंने साफ कर दिया कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने बताया कि आतंकवाद पर भारत का जीरो टॉलरेंस वाला रुख स्पष्ट है.
Action Against Pakistan: बीजेपी नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को फ्रांस में पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद के बीच भेद अब मिट चुका है. उन्होंने यह भी साफ किया कि सरकार की नीति के रूप में आतंकवाद पड़ोसी देश पाकिस्तान के सैन्य शासन का हिस्सा है. फ्रांस गये सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे रविशंकर प्रसाद ने फ्रांस की मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि पाकिस्तान से उपजे आतंकवाद को भारत कतई बर्दाश्त नहीं करेगा.
मीडिया के सामने दिखाया सबूत
फ्रांस में भारतीय राजदूत के आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवादियों को दफनाये जाने के दौरान पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी की तस्वीरें साक्ष्य के तौर पर पेश की. उन्होंने बताया कि किस तरह संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंधित 52 आतंकवादी संगठनों को पाकिस्तान में पनाह मिली हुई है. रविशंकर प्रसाद ने मीडिया से कहा “पाकिस्तान और आतंकवाद के बीच भेद अब मिट गया है.” उन्होंने कहा “आतंकवाद पाकिस्तानी सरकार की नीति का एक औजार है, जो उनके सैन्य शासन का एक हिस्सा है. वहां कोई लोकतंत्र नहीं है और सबसे हास्यास्पद बात यह है कि जिस जनरल की सेना को भारत से मुंह की खानी पड़ी, उसे फील्ड मार्शल के रूप में पदोन्नत कर दिया गया. यह उसकी हमेशा से ही इनकार की स्थिति रही है.”
भारत का एक भी विमान पाकिस्तानी क्षेत्र में नहीं घुसा- रविशंकर
भारत और पाकिस्तान संघर्ष में सैन्य साजो-सामान के प्रदर्शन को पेरिस में मीडिया ने उठाया, इस पर प्रतिनिधिमंडल ने डिजिटल सबूतों के साथ रक्षा मंत्रालय की ओर से की गई कई ब्रीफिंग को दिखाया. रविशंकर प्रसाद ने कहा “भारत का एक भी विमान पाकिस्तानी क्षेत्र में नहीं घुसा.” उन्होंने कहा “अभियान के विवरण के बारे में पाकिस्तान झूठ बोलता रहता है, लेकिन आज हमारे सैन्य प्रतिष्ठान ने डिजिटल सबूत के साथ सब कुछ स्पष्ट कर दिया है.”
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की दी जानकारी
बीजेपी सांसद डी पुरंदेश्वरी ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बारे में बताया. उन्होंने कहा “आखिरकार लक्ष्य ही मायने रखता है. हमारा पूरा ध्यान इस बात पर था कि हम आतंकी ठिकानों को कैसे नष्ट करें. साथ ही हमारे सैनिकों और हमारे हथियार प्रणालियों ने बखूबी यह किया. और, हमने एक भी सैनिक नहीं खोया. वे सभी सुरक्षित वापस आ गए.” पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने परमाणु हथियारों पर भारत के स्पष्ट और पहले इस्तेमाल नहीं करने के सिद्धांत पर जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










