हादसों का गुरुवार! जम्मू-कश्मीर में नाले में गिरा ट्रक, तीन की मौत, महाराष्ट्र में छत ढहने से दो की गयी जान

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Aug 2023 12:27 PM

विज्ञापन

नवी मुंबई के नेरुल इलाके में 20 वर्षीय पुरानी एक रिहायशी इमारत का कुछ हिस्सा गिर जाने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

देश के अलग-अलग राज्यों से हादसे की कई खबरें आ रही हैं. जिसमें हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत हो गयी है, तो जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक ट्रक के नाले में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि महाराष्ट्र में छत का एक हिस्सा ढहने से दो लोगों की जान चली गयी.

उधमपुर में ईंटों से भरा ट्रक नाले में गिरा, तीन की मौत

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को ईंटों से भरा एक ट्रक सड़क से फिसलकर एक नाले में गिर गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. उन्होंने बताया कि यह हादसा गुरुवार को तड़के दूदू-बसंतगढ़ इलाके में हुआ. अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नवी मुंबई में इमारत की छत का हिस्सा ढहने से दो लोगों की मौत, छह अन्य घायल

नवी मुंबई के नेरुल इलाके में 20 वर्षीय पुरानी एक रिहायशी इमारत का कुछ हिस्सा गिर जाने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नेरुल के शिर्सोली में स्थित चार मंजिला तुलसी भवन की तीसरी मंजिल की छत का कुछ हिस्सा बुधवार रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर भर-भराकर नीचे आ गिरा. अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि छत का हिस्सा ढहकर दूसरी और पहली मंजिल पर गिरा, जिसमें दब कर एक मजदूर व अन्य व्यक्ति की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इमारत में चार खंड हैं और ‘बी’ खंड की छत का हिस्सा ढहा है.

Also Read: ‘जम्मू-कश्मीर का बिना शर्त हुआ था भारत में विलय’, आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया, कैसे हुआ हादसा

अग्निशमन विभाग के अन्य अधिकारी ने बताया कि तीसरी मंजिल पर निगम का कुछ काम चल रहा था कि तभी छत का कुछ हिस्सा ढह गया. उन्होंने बताया कि इमारत के भूतल पर एक दर्जी की दुकान है और दुकानदार दुर्घटना से चंद मिनट पहले ही अपनी दुकान बंद करके गया था. जाधव ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान बाबाजी सिंघड़े के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि इमारत को खाली करा लिया गया है और वहां रहने वाले लोगों को फिलहाल नेरुल के अहिल्याबाई होल्कर समाज मंदिर हॉल में ठहराया गया है. अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन दल के साथ नेरुल और वाशी के दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद मलबे को साफ कर दिया गया.

हादसे को लेकर पुलिस ने मामला किया दर्ज

नवी मुं‍बई नगर निगम के आयुक्त राजेश नार्वेकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बचाव और राहत अभियान का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे. नगर निगम के अन्य अधिकारी ने बताया कि इमारत वैध है और उसके पास सभी अपेक्षित परमिट मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. जाधव ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का एक मामला दर्ज किया है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola