Live Updates

AAP ‘Maha Rally’: ‘आपने सारा रेवड़ा दोस्तों को बांट दिया मोदी जी’, पढ़ें रैली में किसने क्या कहा

Updated:
विज्ञापन

AAP ‘Maha Rally’ Updates: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में महारैली की. रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 19 मई को देश के प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है. पीएम कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता. कपिल सिब्बल ने भी मोदी सरकार पर जमकर हमला किया. आम आदमी पार्टी की ‘महा रैली’ की बड़ी बातें जानें किसने क्या कहा

विज्ञापन

AAP ‘Maha Rally’ Live Updates: ये मोदी जी का पहला वार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पूरे देश के लोगों को बोलना चाहता हूं ये मत सोचना ये केवल दिल्ली के लोगों के साथ हुआ है. मुझे अंदर से पता चला है ये मोदी जी का पहला वार है. ऐसा ही अध्यादेश और राज्यों के लिए लाया जाएगा. इसे अभी रोकना पड़ेगा.

AAP ‘Maha Rally’ Live Updates: हमारे पास 100 मनीष सिसोदिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी को लगा कि सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में डालने से हमारे काम रुक जाएंगे. हमारे पास एक नहीं 100 मनीष सिसोदिया और 100 सत्येंद्र जैन मौजूद हैं.

AAP ‘Maha Rally’ Live Updates: आपने सारा रेवड़ा दोस्तों को बांट दिया मोदी जी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी से देश नहीं संभल रहा है. देश के अंदर जो अच्छा काम कर रहा है उसे ये रोकना चाहते हैं. फ्री बिजली को ये बोलते हैं कि रेवड़ी बांट रहा है. मैं कहना चाहूंगा कि मैंने चार रेवड़ी गरीबों के हाथ में दे दी तो हल्ला मच गया. आपने तो अपने दोस्त के हाथ में रेवड़ा दे दिया. आपने सारा रेवड़ा दोस्तों को बांट दिया.

AAP ‘Maha Rally’ Live Updates:  पूरा देश दिल्ली के साथ

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 19 मई को देश के प्रधानमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है. पीएम कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता. 75 साल के इतिहास में पहली बार पीएम आया है, जो कहता है कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता हूं. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने दिल्ली के लोगों को तमाचा मारा है. हम इस अध्यादेश को खारिज करवाकर रहूंगा. मैं पूरे देश में घूम रहा हूं. मैं आपको बताना चाहूंगा कि पूरा देश आपके साथ है.

AAP ‘Maha Rally’ Live Updates:  घर-घर में चर्चा हो रही है कि ये मोदी जी को क्या हो गया

रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से 12 साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ इसी रामलीला मैदान में इकट्ठे हुए थे. आज इसी मंच से एक अहंकारी तानाशाह को देश से हटाने के लिए मंच पर इकट्ठे हुए हैं. आज इसी मंच से जो आंदोलन शुरू हो रहा है, वो भी पूरा होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहता है कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता…घर-घर में चर्चा हो रही है कि ये मोदी जी को क्या हो गया है.

AAP ‘Maha Rally’ Live Updates:  2024 में मोदी जी चुनाव जीत गये तो उसके बाद फिर चुनाव नहीं होगा

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि यदि 2024 में मोदी जी चुनाव जीत गये तो उसके बाद फिर चुनाव नहीं होगा. नरेंद्र मोदी, नरेंद्र पुतिन बन जाएंगे. वहां भी 35 साल तक कोई चुनाव नहीं कराया जाएगा. अगर 140 करोड़ भारतीय भारत को बचाने की ठान लें तो देश बच जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola