Aaj Ka Mausam: आज इन राज्यों में होगी भयंकर बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Aug 2025 6:00 AM

विज्ञापन

People wade through a waterlogged road

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. वहीं बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा सहित कई राज्यों में आज भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 12-14 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. जबकि 12 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 12 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है.

उत्तराखंड, यूपी और हिमाचल प्रदेश में होगी बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 12-17 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड; 12-15 अगस्त के दौरान उत्तर प्रदेश; 12-14 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 12 और 14-17 अगस्त के दौरान उत्तराखंड; 12, 13 और 14 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के अनुसार 12 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में भी होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 12-17 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश; 12-17 अगस्त के दौरान विदर्भ; छत्तीसगढ़; 12 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह; 12-14 अगस्त के दौरान बिहार में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 12-13 अगस्त के दौरान बिहार और 12 और 13 अगस्त के दौरान ओडिशा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

झारखंड में भी गरज के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त को झारखंड के कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने झारखंड के लिए एलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही गरत, तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की गई है.

तेलंगाना और केरल में भी आज होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 12-17 अगस्त के दौरान तेलंगाना; 12-13 अगस्त के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, 12 अगस्त को केरल में भारी बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Heavy Rain Warning: 12 से 17 अगस्त तक इन राज्यों में होगी भयंकर बारिश, अगले 7 दिनों के लिए IMD अलर्ट जारी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola