Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में होगा बदलाव, जानें अगले 5 दिन कैसा रहने वाला है वेदर

Updated at : 20 Jan 2023 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast : पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में होगा बदलाव, जानें अगले 5 दिन कैसा रहने वाला है वेदर

Weather Forecast Updates : दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप थम गया, हालांकि अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के मौसम के बारे में जानकारी दी है.

विज्ञापन
undefined

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप रहा जबकि अगले पांच दिन शीतलहर चलने की संभावना नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी है. हालांकि कुछ राज्यों में शीतलहर अभी भी लोगों को परेशान किये हुए है.

undefined

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग और बिहार के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बना रहा. उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ भागों और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के दूरदराज के हिस्सों में न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

undefined

आईएमडी ने एक बयान में कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में शीतलहर की संभावना नहीं है. एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी की रात से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 23 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है.

undefined

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से, 20 से 22 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, 23 जनवरी से 26 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

undefined

राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बीच करौली, अलवर, भीलवाड़ा, सीकर,सहित अनेक स्थानों पर शीतलहर के प्रकोप के साथ कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन