पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ती चिदंबरम के घर सीबीआई का छापा, दिल्ली समेत देश में 16 ठिकानों पर हो रही कार्रवाई

चेन्नई : सीबीआई ने मंगलवार को कांग्रेस के नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है. सीबीआई ने कुल 16 जगहों पर छापा मारा है. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने पी चिदंबरम के चेन्नई स्थित निवास और कार्ति चिदंबरम के कराईकुडी के घर […]
चेन्नई : सीबीआई ने मंगलवार को कांग्रेस के नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है. सीबीआई ने कुल 16 जगहों पर छापा मारा है. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने पी चिदंबरम के चेन्नई स्थित निवास और कार्ति चिदंबरम के कराईकुडी के घर में छापा मारा है. बताया जा रहा है कि ये छापे मारी आईएनएक्स मीडिया को दी गयी मंजूरी को लेकर है. आईएनएक्स मीडिया के मुखिया पीटर मुखर्जी हैं. पीटर मुखर्जी शीना बोरा मर्डर केस में भी जांच का सामना कर रहे हैं. आईएनएक्स मीडिया से जुड़े मामले में सोमवार को ही एफआईआर दर्ज की गयी थी.
इसे भी पढ़ें : फेमा कानून उल्लंघन मामले में ईडी ने कार्ती चिदंबरम को जारी किया नोटिस
यह मामला आईएनएक्स मीडिया से जुड़ा है. आईएनएक्स मीडिया के फंड को एफआईपीबी के जरिये मंजूरी दी गयी थी, उस दौरान पी चिदंबरम विभाग के मंत्री थे. सोमवार को सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें इंद्राणी मुखर्जी, पीटर मुखर्जी और कार्ति चिदंबरम का भी नाम शामिल था. चेन्नई में पी चिदंबरम के घर समेत कई दफ्तरों में भी छापे मारे गये हैं. बताया जा रहा है कि सीबीआई दिल्ली में भी छापे मार सकती है. यूपीए सरकार के दौरान इस मामले की जांच रुक गयी थी, जिसे अब दोबारा शुरू किया गया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है. मंगलवार सुबह चेन्नई, दिल्ली और नोएडा के 16 ठिकानों पर सीबाआई ने छापेमारी की. न्यूज 18 इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई की अलग-अलग टीमें सुबह सात बजे उनके घर पहुंची. कार्रवाई अभी जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कागजात सीज करने की प्रक्रिया जारी है. कंप्यूटर के हार्डडिस्क को भी जब्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










