बाबा रामदेव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : रोहतक जिला एवं सत्र न्यायालय ने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है. बाबा पर आरोप है कि पिछले साल रोहतक में उन्होंने मुसलिमों को लेकर एक विवादित बयान दिया था. बाबा रामदेव ने रोहतक में पिछले ���ाल आयोजित सद्भावना सम्मेलन में बयान दिया था कि कुछ लोग […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : रोहतक जिला एवं सत्र न्यायालय ने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है. बाबा पर आरोप है कि पिछले साल रोहतक में उन्होंने मुसलिमों को लेकर एक विवादित बयान दिया था.
बाबा रामदेव ने रोहतक में पिछले साल आयोजित सद्भावना सम्मेलन में बयान दिया था कि कुछ लोग टोपी पहन कर कहते हैं कि भले ही उनका सिर कट जाए, लेकिन वो लोग भारत माता की जय नहीं बोलेंगे. बाबा ने आगे कहा था कि हमारे हाथ कानून से बंधे हुए हैं नहीं तो लाखों लोगों के सिर काटने की हिम्मत रखते हैं.
बाबा रामदेव का बड़ा एलान, पढें- कौन होगा पतंजलि का उत्तराधिकारी
* कांग्रेस नेता ने दर्ज कराया था केस
कांग्रेस नेता सुभाष बतरा ने बाबा रामदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. हालांकि पुलिस ने बाबा के खिलाफ केस दर्ज नहीं की तो वो कोर्ट की शरण में गये. कोर्ट ने उनकी शिकायत को चुनते हुए दो मार्च को बाबा रामदेव के खिलाफ समन जारी किया था. हालांकि रामदेव कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










