मुंबई पुलिस ने ड्रोनों एवं पैराग्लाइडरों के इस्तेमाल पर महीने भर तक लगायी रोक

मुंबई : आसमान से किसी खतरे को रोकने के लिए पुलिस ने मुंबई में एक महीने के लिए ड्रोनों एवं पैराग्लाइडरों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. पुलिस की ओर से जारी की गयी अधिसूचना में कहा गया है कि कि यह पाबंदी 31 मार्च से 29 अप्रैल तक लागू रहेगी. एक वरिष्ठ पुलिस […]
मुंबई : आसमान से किसी खतरे को रोकने के लिए पुलिस ने मुंबई में एक महीने के लिए ड्रोनों एवं पैराग्लाइडरों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. पुलिस की ओर से जारी की गयी अधिसूचना में कहा गया है कि कि यह पाबंदी 31 मार्च से 29 अप्रैल तक लागू रहेगी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम ड्रोन एवं पैराग्लाइडरों के किसी भी प्रकार के दुरुपयोग को रोकने के लिए समय समय पर ऐसे आदेश जारी करते रहते हैं. वैसे उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वित्तीय राजधानी पर किसी संभावित हवाई हमले की कोई विशेष खुफिया सूचना नहीं है.
डीसीपी संचालन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पुलिस उपायुक्त अश्विनी सनाप ने कहा कि यह पुलिस द्वारा सीआरपीसी की धारा 144 के तहत जारी नियमित आदेश है. इस संबंध में कोई खास सूचना नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले भी हमने शहर के आसमान में ड्रोन, पैराग्लाइडर एवं लघु विमान के इस्तेमाल पर रोक लगाते हुए आदेश जारी किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




