अलगाववादी नेता यासिन मलिक और गिलानी को ईडी का समन

श्रीनगर : अलगाववादी नेता यासिन मलिक और एसएएस गिलानी को आज प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉड्रिंग और फेमा के मामले में समन जारी किया है. अलगाववादी नेता यासिन मलिक को निदेशालय के सामने 28 मार्च को पेश होने का आदेश दिया गया है, जबकि गिलानी को तीन अप्रैल को पेश होने का आदेश है. गौरतलब […]
श्रीनगर : अलगाववादी नेता यासिन मलिक और एसएएस गिलानी को आज प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉड्रिंग और फेमा के मामले में समन जारी किया है. अलगाववादी नेता यासिन मलिक को निदेशालय के सामने 28 मार्च को पेश होने का आदेश दिया गया है, जबकि गिलानी को तीन अप्रैल को पेश होने का आदेश है.
यह मामला तीन वर्षों तक कोर्ट में चला था, बाद में उन्हें 1.73 करोड़ का टैक्स जमा करने का आदेश दिया गया था. तब से यह मामला ईडी और आईटी विभाग के पास लंबित था. ऐसी जानकारी भी है कि मलिक और अन्य अलगावादी नेताओं ने एक लाख अमेरिकी डॉलर भी प्राप्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




