पुलवामा मुठभेड में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर : दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के साथ आज नौ घंटे चली मुठभेड में लश्कर -ए – तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए. इस घटना में एक नागरिक की भी मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना […]
श्रीनगर : दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के साथ आज नौ घंटे चली मुठभेड में लश्कर -ए – तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए. इस घटना में एक नागरिक की भी मौत हो गयी.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तडके करीब ढाई बजे पडगामपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरु किया . इसके बाद मुठभेड शुरु हो गयी. आतंकवादियों ने सुबह करीब चार बजकर 40 मिनट पर सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरु कर दी. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच भीषण मुठभेड हुयी जो नौ घंटों तक चली. आतंकवादी आसपास के दो घरों में छिपे थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




