बीएमसी चुनाव : मुंबई में भिड़े भाजपा, शिवसेना कार्यकर्ता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Feb 2017 5:25 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : बीएमसी चुनाव के रुझान आने के साथ ही आज मध्य मुंबई के दादर में भाजपा कार्यालय के बाहर शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाने शुरू कर दिए जिसके बाद शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीएमसी चुनाव में पार्टी की बढ़त का जश्न […]
विज्ञापन
मुंबई : बीएमसी चुनाव के रुझान आने के साथ ही आज मध्य मुंबई के दादर में भाजपा कार्यालय के बाहर शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाने शुरू कर दिए जिसके बाद शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीएमसी चुनाव में पार्टी की बढ़त का जश्न मना रहे शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने दादर में दादा साहेब फाल्के मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर दोपहर लगभग एक बजे पटाखे चलाए जिसके बाद दोनों दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए.
उन्होंने बताया कि दोनों दलों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की. भाईवाडा के पुलिसकर्मियों ने इस मामले में दखल देकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यालय के सामने का इलाका खाली करने को कहा. बाद में हालात सामान्य हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




