सुप्रीम कोर्ट जयललिता के आय से अधिक संपत्ति मामले में एक सप्ताह में सुनायेगा फैसला

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने आज कर्नाटक सरकार से कहा कि तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता को आय से अधिक संपत्ति के मामले में बरी करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक सप्ताह निर्णय का इंतजार कीजिये. इस मामले में अन्नाद्रमुक नेता वी के शशिकला पर भी आरोप लगे थे. […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने आज कर्नाटक सरकार से कहा कि तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता को आय से अधिक संपत्ति के मामले में बरी करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक सप्ताह निर्णय का इंतजार कीजिये. इस मामले में अन्नाद्रमुक नेता वी के शशिकला पर भी आरोप लगे थे.
न्यायमूर्ति पी सी घोष की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने इस प्रकरण के फैसले में हो रहे विलंब का उल्लेख किया. इस पर पीठ ने उनसे कहा कि एक सप्ताह इंतजार कीजिये. दवे ने कहा कि वे काफी लंबे समय से फैसले का इंतजार कर रहे हैं और उन्होंने पीठ से शीघ्र फैसला सुनाने का अनुरोध किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




