नोटबंदी पर बहस अमीर- गरीब की लड़ाई में बदली : फोर्ब्स
Updated at : 15 Jan 2017 6:04 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार को लेकर छिडी बहस को पुराने दिनों की अमीर और गरीब की लडाई के रुप में बदलने पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष नौशाद फोर्ब्स ने क्षोभ जताया है. उन्होंने कहा कि अमीरी और बेईमानी को जोडा नहीं जाना चाहिए और हमें‘ ईमानदार अमीरों’ का सम्मान करना […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार को लेकर छिडी बहस को पुराने दिनों की अमीर और गरीब की लडाई के रुप में बदलने पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष नौशाद फोर्ब्स ने क्षोभ जताया है. उन्होंने कहा कि अमीरी और बेईमानी को जोडा नहीं जाना चाहिए और हमें‘ ईमानदार अमीरों’ का सम्मान करना चाहिए. फोर्ब्स ने कहा कि नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार पर बहस अमीर गरीब की लडाई में बदल गई है.
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह गलत है. इसे अमीर गरीब की बहस के रुप में नहीं देखा जाना चाहिए. यह ईमानदार और बेईमान की बहस होनी चाहिए. ईमानदार-बेईमान की बहस अमीर-गरीब की बहस नहीं है.” उन्होंने कहा कि अमीरी और बेईमानी को जोडना काफी परेशान करने वाला है और यह 1970 के दशक में इंदिरा गांधी के दौर की याद दिलाता है.
फोर्ब्स ने कहा कि पिछले 25 साल में भारत काफी तेजी से आगे बढा है. उन्होंने आगाह किया कि उसे 1970 के दशक में नहीं लौटना चाहिए. फोर्ब्स ने इस दलील को खारिज कर दिया कि अमीर लोग गरीबों की तुलना में अधिक बेईमान होते हैं. हमें ईमानदार अमीरों का उसी तरीके से सम्मान करना चाहिए जैसे गरीबों का करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




