ePaper

मायावती के भाई के खाते में करोड़ों की रकम जमा, ईडी चौकस

Updated at : 26 Dec 2016 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
मायावती के भाई के खाते में करोड़ों की रकम जमा, ईडी चौकस

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने बसपा से संबंधित एक खाते में 104 करोड रुपये और पार्टी प्रमुख मायावाती के भाई आनंद के खाते में 1.43 करोड रुपये की भारी-भरकम राशि जमा कराए जाने का पता लगाया है. अधिकारियों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने बैंकों में संदिग्ध और भारी रकम राशि जमाए जाने की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने बसपा से संबंधित एक खाते में 104 करोड रुपये और पार्टी प्रमुख मायावाती के भाई आनंद के खाते में 1.43 करोड रुपये की भारी-भरकम राशि जमा कराए जाने का पता लगाया है. अधिकारियों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने बैंकों में संदिग्ध और भारी रकम राशि जमाए जाने की जांच और सर्वक्षण अभियान के तहत आज यूनियन बैंक की करोल बाग शाखा का दौरा किया और पाया कि नोटबंदी के बाद इन दो खातों में बडे पैमाने पर रकम जमा कराई गई.

इस पर बसपा का जवाब हासिल करने का प्रयास सफल नहीं हो पाया.उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने बसपा के खाते में पैसे जमा करए जाने की जानकारी मांगी और पाया कि 102 करोड रुपये की राशि एक हजार के पुराने नोटों में जमा कराई गई है तथा तीन करोड रुपये की राशि 500 रुपये के पुराने नोटों में जमा कराई गई. अधिकारियों ने कहा कि वे यह जानकारी पाकर हैरान रह गए कि हर दूसरे दिन 15-17 करोड रुपये की राशि जमा कराई गई.
प्रवर्तन निदेशालय ने यूनियन बैंक की इसी शाखा में एक और खाते के बारे में पता लगाया जिसका ताल्लुक मायावाती के भाई आनंद से है. इस खाते में 1.43 करोड रुपये की राशि मिले है. नोटबंदी के बाद 18.98 लाख रुपये पुराने नोटों में जमा कराए गए.एजेंसी ने बैंक से इन दोनों खातों के बारे में पूरा ब्यौरा मांगा है. समझा जा रहा है कि एजेंसी आयकर विभाग को इस बारे में लिखेगी जिसे राजनीतिक दलों को मिले चंदे और अनुदान की वैधानिकता की जांच का अधिकार हासिल है.
ईडी ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज और खाते खोलने के लिए दस्तेमाल किए गए केवाईसी दस्तावेज भी मांगे हैं.माना जा रहा है कि आनंद के खातों के संदर्भ में एजेंसी जल्द ही आनंद को नोटिस जारी करेगी और कर चोरी विरोधी कानून के तहत जांच के लिए आयकर अधिकारियों से भी कहेगी. ईडी नोटबंदी के बाद हुए हवाला और धनशोधन के मामलों की जांच के लिए 50 से अधिक शाखाओं में पडताल कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola