ePaper

उद्धव ने पार्टी सांसद ने कहा - राम मंदिर बनाओ और उसका श्रेय लो

Updated at : 24 Dec 2016 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
उद्धव ने पार्टी सांसद ने कहा - राम मंदिर बनाओ और उसका श्रेय लो

मुंबई : उपनगरीय रेलवे नेटवर्क पर नये ‘राम मंदिर’ स्टेशन का श्रेय लेने के लिए भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी की जंग के एक दिन बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज पार्टी सांसद गजानन कीर्तिकर को अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए प्रेरित किया. ठाकरे ने कहा, ‘भूल जाओ कि लोग […]

विज्ञापन

मुंबई : उपनगरीय रेलवे नेटवर्क पर नये ‘राम मंदिर’ स्टेशन का श्रेय लेने के लिए भाजपा और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी की जंग के एक दिन बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज पार्टी सांसद गजानन कीर्तिकर को अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए प्रेरित किया. ठाकरे ने कहा, ‘भूल जाओ कि लोग क्या कहेंगे या करेंगे. किसी और को ही राम मंदिर स्टेशन का श्रेय ले लेने दो. कोई भी इस नाम का श्रेय ले सकता है, लेकिन राम मंदिर बनाने का श्रेय लीजिये और मैं आपकी सराहना करता हूं.’

उद्धव ने उपनगर अंधेरी में कहा कि शिवसेना चुनाव में फिर से मुंबई के नगर निकाय का नियंत्रण हासिल कर लेगी. ये चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola