ePaper

हाइवे की शराब दुकानों पर सुप्रीम कोर्ट ने कसी लगाम, 500 मीटर तक नहीं होंगी शराब की दुकानें

Updated at : 15 Dec 2016 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
हाइवे की शराब दुकानों पर सुप्रीम कोर्ट ने कसी लगाम, 500 मीटर तक नहीं होंगी शराब की दुकानें

नयी दिल्ली : राष्‍ट्रीय राजमार्गों और स्‍टेट हाईवे से 500 मीटर तक अब शराब की दुकानें नहीं नजर आयेंगी. मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया है. शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज अहम फैसला सुनाते हुए देशभर के हाइवे पर शराबबंदी करने का निर्देश दिया है. आज चीफ जस्टीस टीएस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्‍ट्रीय राजमार्गों और स्‍टेट हाईवे से 500 मीटर तक अब शराब की दुकानें नहीं नजर आयेंगी. मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया है. शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज अहम फैसला सुनाते हुए देशभर के हाइवे पर शराबबंदी करने का निर्देश दिया है. आज चीफ जस्टीस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने यह निर्देश जारी किया है.

कोर्ट ने कहा कि हाईवे पर शराब की कोई दुकान नहीं होनी चाहिए. यहां तक कि यदि ये हाइवे गांव या कस्बे के बीच से गुजर रहे हैं तो भी उन्हें इस नियम का पालन करना होगा. कोर्ट ने यह भी कहा है कि शराब के दुकानदारों के पास जब तक लाइसेंस है, वे बिक्री कर सकते हैं, लेकिन लाइसेंस का रिन्यूअल नहीं होगा.

कोर्ट के इस निर्देश के बाद हाइवे के 500 मीटर इर्द-गिर्द शराब की बिक्री नहीं हो सकेगी.

सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में यह फैसला लागू किया जाएगा. इसके साथ ही राजमार्गों के किनारे लगे शराब के सारे विज्ञापन और साइन बोर्ड हटाए जाएंगे. राज्यों के मुख्‍य सचिव और डीजीपी, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कराने की निगरानी करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola