अनंतनाग : सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच 36 घंटे से जारी मुठभेड़ आज समाप्त हो गई और इसमें लश्करे तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए.कल कानून एवं व्यवस्था की समस्या के दौरान गोली लगने से एक नागरिक की मौत हो गई थी.सेना के उत्तरी कमान ने […]
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच 36 घंटे से जारी मुठभेड़ आज समाप्त हो गई और इसमें लश्करे तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए.कल कानून एवं व्यवस्था की समस्या के दौरान गोली लगने से एक नागरिक की मौत हो गई थी.सेना के उत्तरी कमान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘छुपे हुए तीन आतंकवादी मारे गए, दो आतंकवादियों के शव मिले हैं और तीन हथियार बरामद हुए हैं.’ यद्यपि श्रीनगर स्थित 15वीं कोर मुख्यालय में अधिकारियों ने अभियान पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उस मकान के मलबे से दो शव मिले हैं जहां आतंकवादी छुपे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










