मुंबई के एक परिवार ने की थी 2 लाख करोड़ आय की घोषणा, सरकार ने किया खारिज, जांच जारी

मुंबई : मुंबई के एक परिवार ने दो लाख करोड़ आय की घोषणा की थी जिसे आज सरकार ने खारिज कर दिया. वित्त मंत्रालय ने इस मामले में पूरी जांच के आदेश दिये हैं. वित्त मंत्रालय को इस घोषणा से संदेह है क्योंकि परिवार के आय के संसाधन सीमित हैं. ऐसे में परिवार के पास […]
मुंबई : मुंबई के एक परिवार ने दो लाख करोड़ आय की घोषणा की थी जिसे आज सरकार ने खारिज कर दिया. वित्त मंत्रालय ने इस मामले में पूरी जांच के आदेश दिये हैं. वित्त मंत्रालय को इस घोषणा से संदेह है क्योंकि परिवार के आय के संसाधन सीमित हैं. ऐसे में परिवार के पास इतने सारे पैसे कहां से आये. अब आयकर विभाग इस मामले में परिवार से पूरी पूछताछ करेगा. आय के स्त्रोत का पता लगायेगा.
मुंबई स्थित परिवार में अब्दुल रज्जाक मोहम्मद सैयद, पुत्र मोहम्मद आरिफ अब्दुल रज्जाक सईद, पत्नी रुखसाना अब्दुल रज्जाक सैयद और बेटी नूरजहां मोहम्मद सईद हैं . परिवार सितंबर में ही मुंबई शिफ्ट हुआ है. पूरा परिवार मुंबई के ब्रांद्रा इलाके में रहता है. परिवार ने सरकारी योजना के तहत अपने धन की घोषणा की है. इस योजना में सरकार ने अघोषित आय को 45 प्रतिशत टैक्स के साथ घोषित करने की सुविधा दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




