ePaper

तृप्ति देसाई के नेतृत्व वाली भूमाता ब्रिगेड की सदस्य आज हाजी अली दरगाह में करेंगी प्रवेश

Updated at : 03 Dec 2016 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
तृप्ति देसाई के नेतृत्व वाली भूमाता ब्रिगेड की सदस्य आज हाजी अली दरगाह में करेंगी प्रवेश

पुणे : भूमाता ब्रिगेड की नेता तृप्ति देसाई आज महिलाओं की एक टोली के साथ मुंबई के हाजी अली दरगाह में प्रवेश करने की कोशिश करेंगी. तृप्ति ने इसे महिला के समानता वाला बात बताते हुए उम्मीद जतायी है कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए. हालांकि दरगाह में विरोध किये जाने की भी संभावना […]

विज्ञापन

पुणे : भूमाता ब्रिगेड की नेता तृप्ति देसाई आज महिलाओं की एक टोली के साथ मुंबई के हाजी अली दरगाह में प्रवेश करने की कोशिश करेंगी. तृप्ति ने इसे महिला के समानता वाला बात बताते हुए उम्मीद जतायी है कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए. हालांकि दरगाह में विरोध किये जाने की भी संभावना है. तृप्ति देसाई आज सुबह से ही इस मुद्दे पर सक्रिय हैं और मीडिया को उन्होंने बयान भी दिया है. तृप्ति देसाई दस बजे के करीब पुणे से मुंबई के लिए महिला टीम के साथ रवाना हुई हैं.

इससे पहले उन्होंने आज सुबह न्यूज एजेंसी एएनआइ से कहा, हमलोग आप हाजी अली दरगाह में प्रवेश करेंगे. यह महिलाओं की एक ऐतिहासिक जीत है. तृप्ति देसाई ने उम्मीद जतायी है कि उन्हें दरगाह में प्रवेश में कोई दिक्कत नहीं होगी.

तृप्ति देसाई के साथ मुंबई के लिए रावाना होने वालों में भूमाता ब्रिगेड की दूसरी महिला सदस्य हैं. मालूम हो कि हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश का एक वर्ग द्वारा तीखा विरोध किया जा रहा है. हालांकि अदालत ने आदेश दिया है कि वहां महिलाएं जा सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola