लालू के बेटे से नहीं करूंगा अपनी भतीजी की शादी : बाबा रामदेव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : योगगुरू बाबा रामदेव आज राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने उनके घर गये थे और वहां दोनों ने साथ में चाय की चुस्की ली. बाबा रामदेव और लालू यादव की मुलाकात के बाद ऐसी अटकलें लग रहीं थीं कि बाबा रामदेव अपनी भतीजी का रिश्ता लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के […]
विज्ञापन
पटना : योगगुरू बाबा रामदेव आज राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने उनके घर गये थे और वहां दोनों ने साथ में चाय की चुस्की ली. बाबा रामदेव और लालू यादव की मुलाकात के बाद ऐसी अटकलें लग रहीं थीं कि बाबा रामदेव अपनी भतीजी का रिश्ता लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के लिए लेकर गये थे.
लेकिन रामदेव बाबा ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है. अमर उजाला की वेबसाइट परछपी खबर के अनुसार रामदेव बाबा ने पटना में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं अपनी भतीजी का रिश्ता लालू यादव के बेटे से करने नहीं आया हूं. लालू जी की तबीयत खराब थी, इसलिए मैं उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने और हालचाल पूछने आया हूं.
इस अवसर पर रामदेव बाबा ने लालू यादव की जमकर तारीफ की और उन्हें धरोहर बताया. रामदेव ने लालू प्रसाद की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि देश की राजनीतिक के लिए आपका स्वस्थ रहना जरूरी है. लालू ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए बाबा को इसके लिए धन्यवाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










