ePaper

नगर निकायों में भाजपा की जीत को नोटबंदी से जोडने वाले मूर्ख हैं : शिवसेना

Updated at : 30 Nov 2016 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
नगर निकायों में भाजपा की जीत को नोटबंदी से जोडने वाले मूर्ख हैं : शिवसेना

मुंबई :महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के प्रथम दौर में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर सहयोगी दल शिवसेना ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग भगवा दल की जीत को नोटबंदी से जोड रहे हैं वे ‘मूर्ख’ हैं. शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है, ‘जो लोग कहते हैं कि नोटबंदी […]

विज्ञापन

मुंबई :महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के प्रथम दौर में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर सहयोगी दल शिवसेना ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग भगवा दल की जीत को नोटबंदी से जोड रहे हैं वे ‘मूर्ख’ हैं. शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है, ‘जो लोग कहते हैं कि नोटबंदी के निर्णय के कारण लोगों ने भाजपा को वोट दिया है, वे मूर्ख हैं. अगर यह मामला है तो कम से कम पार्टी के सौ उम्मीदवार परिषद के प्रमुख बनते जबकि ऐसा नहीं हुआ.’

राजग सहयोगी ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस द्वारा प्रचार अभियान का नेतृत्व करने की भी आलोचना की और कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे या पार्टी का कोई भी नेता चुनाव प्रचार में शामिल नहीं रहा. इसने कहा, ‘हम अपने कार्यकर्ताओं में विश्वास जगाना चाहते हैं कि वे धन आधारित प्रचार के दबाव के खिलाफ लड़ सकते हैं जो हम साबित करने में सफल रहे. हमारी जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि आवश्यक संख्या हासिल करने के लिए हम किसी अनैतिक गठबंधन में शामिल नहीं हुए.’

इसने कहा कि यह पार्टी की जीत को ‘पवित्र’ बनाता है. शिवसेना ने कहा, ‘जिन दलों के खिलाफ हमने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये उनके साथ गठबंधन कर हम अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं तोड़ना चाहते.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola