ePaper

पीएम मोदी ने काबुल आतंकी हमले की निंदा की कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत साथ

Updated at : 21 Nov 2016 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने काबुल आतंकी हमले की निंदा की कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत साथ

काबुल / नयी दिल्ली : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की एक शिया मस्जिद में फिदायीन हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गयी. लोक स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हादसे में कम से कम 45 लोग जख्मी हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काबुल हमले की निंदा करते हुए कहा, हम आतंकवाद की […]

विज्ञापन

काबुल / नयी दिल्ली : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की एक शिया मस्जिद में फिदायीन हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गयी. लोक स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हादसे में कम से कम 45 लोग जख्मी हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काबुल हमले की निंदा करते हुए कहा, हम आतंकवाद की लड़ाई में काबुल के साथ हैं.

काबुल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग के प्रमुख फरदोन औबैदी ने बताया कि पश्चिमी काबुल में बकिर उल उलूम मस्जिद के भीतर हमलावर पहुंचा और उसने अपने कपडों में बांधे विस्फोटक के जरिए विस्फोट किया. विस्फोट उस जगह हुआ, जहां पैगंबर मोहम्मद के नवासे और कर्बला, इराक में जान कुर्बान करने वाले इमाम हुसैन की याद में शोक मनाने के लिए दो मंजिला भवन के पहले तल पर शिया श्रद्धालु जमा थे.

धमाके में मामूली रुप से घायल एवाज अली :50: ने बताया, ‘‘मैं मस्जिद के भीतर था तभी अचानक विस्फोट हुआ और अंधेरा छा गया.’ हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी समूह ने नहीं ली है लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट ग्रुप सुन्नी आतंकी कट्टरपंथी समूह शियाओं को कमतर मानता है और आए दिन शिया मस्जिदों और मजलिसों पर हमला करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola