ePaper

सिमी आतंकी इनकाउंटर मामला : MP मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट, जेलमंत्री ने स्वीकारा हुई चूक

Updated at : 01 Nov 2016 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
सिमी आतंकी इनकाउंटर मामला : MP मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट, जेलमंत्री ने स्वीकारा हुई चूक

भोपाल : भोपाल के सेंट्रल जेल से आठ सिमी आतंकियों के भागने व उनका इनकाउंटर किये जाने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग ने मध्यप्रदेश सरकार व मध्यप्रदेश पुलिस से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है. वहीं, आज मध्यप्रदेश के जेल मंत्री कुसुम महेंदले ने […]

विज्ञापन

भोपाल : भोपाल के सेंट्रल जेल से आठ सिमी आतंकियों के भागने व उनका इनकाउंटर किये जाने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग ने मध्यप्रदेश सरकार व मध्यप्रदेश पुलिस से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है. वहीं, आज मध्यप्रदेश के जेल मंत्री कुसुम महेंदले ने आज स्वीकार किया कि उनके विभाग की ओर से लापरवाहियां हुईं हैं. उन्होंने कहा कि जेल परिसर के अंदरकुछ सीसीटीवीकैमरे कामनहीं कर रहे थे. हालांकि उन्होंने कहा कि आतंकियों के इनकाउंटर के लिए आप हमें शाबाशी दे सकते हैं.

उल्लेखनीय है कि रविवार व सोमवार कीमध्य रात्रिभोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के आठ सदस्य फरार हो गये थे, जिन्हें सोमवार के दिन के साढ़े दस बजे के करीब भोपाल से 10 किलोमीटर दूरएक पहाड़ी पर इनकाउंटर में पुलिस बल व एसटीएफ ने मार गिराया. इसके बाद भोपाल पुलिस ने प्रेस कान्फ्रेंस कर पूरे मामले की जांच करने की बात कही थी. पुलिस ने यह भी कहा था कि उनके पास से दो देसी कट्टे व तीन चाकू मिले हैं.

उधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज इस घटना में मारे गये जेल के हेड कांस्टेबल रमाशंकर यादव के घर पर पहुंचे. उन्होंने उनके परिजनों को ढांढस बंधाया. शहीद रमाशंकर यादव को आज अंतिम विदाई दी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola