राजौरी सेक्टर में पाक की गोलीबारी में एक जवान शहीद

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कई सीमावर्ती इलाकों व एलओसीपर सर्जिकल स्ट्राइक के बौखलाये पाकिस्तानकी ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है. आज रजौरी सेक्टरमेंपाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया. भारत ने भी पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारत की तरफ से […]
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कई सीमावर्ती इलाकों व एलओसीपर सर्जिकल स्ट्राइक के बौखलाये पाकिस्तानकी ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है. आज रजौरी सेक्टरमेंपाकिस्तान की ओर से की गयी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया. भारत ने भी पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारत की तरफ से की गयी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को खासा नुकसान पहुंचा है.उधर, पूंछके मेंढर सेक्टर में भी पाककी गोलीबारी से एक महिला सहित दो नागरिक घायल हो गये.
पाकिस्तान ने इससे पहले पर सांबा, कठुआसहितअन्य जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया. सीमा पार से छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे गए, जिसकासुरक्षा बलों ने कड़ा जवाब दिया. पाकिस्तान की तरफ से दिवाली की रात कई जगहों पर गोलीबारी शुरू हुई. कई मोर्टार दागेगये, जिससे स्थानीय लोग और घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा. इस गोलीबारी में एक महिला घायल हो गयी है जिसे अस्पताल में भरती कराया गया है. अभी भी कई इलाकों में रूक-रूक कर फायरिंग जारी है.
ध्यान रहे कि इससे पहले भारतीय सेना ने दो दिन पूर्व पाकिस्तान की चार चौकियों को ध्वस्त कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










