ePaper

पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ नहीं, उनके साथ खड़ा है : राजनाथ सिंह

Updated at : 17 Oct 2016 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ नहीं, उनके साथ खड़ा है : राजनाथ सिंह

चंडीगढ़ :गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज क्षेत्रीय संपादकों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान की मंशा पर सवाल खड़े किये. उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ नहीं बल्कि उसके साथ खड़ा है. इस कार्यक्रम में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी जिसमें अंतरराष्ट्रीय मामले भी शामिल थे. राजनाथ ने […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ :गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज क्षेत्रीय संपादकों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान की मंशा पर सवाल खड़े किये. उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ नहीं बल्कि उसके साथ खड़ा है. इस कार्यक्रम में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी जिसमें अंतरराष्ट्रीय मामले भी शामिल थे.

राजनाथ ने पाकिस्तान पोषित आतंकवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान सच में आतंकवाद से लड़ना चाहता है, तो हम उसकी मदद के लिए तैयार है. लेकिन पाकिस्तान का रवैया आतंकवाद से लड़ने वाला नहीं है. उन्होंने साइबर क्राइम के सवाल पर कहा कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण समस्या है.

हम इस समस्या पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है. साइबर आतंकवाद और कट्टरता यह एक बहुत बड़ी समस्या है और हम इससे लड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. साइबर क्राइम से निपटने के लिए केंद्र सरकार हर संभव कोशिश कर रही है इसके लिए कई कदम उठाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola