ePaper

मुंबई में पांच मंजिला इमारत ध्वस्त, चार लोगों की मौत

Updated at : 13 Oct 2016 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई में पांच मंजिला इमारत ध्वस्त, चार लोगों की मौत

मुंबई : उपनगरीय बांद्रा इलाके में आज दोपहर एक पांच मंजिला इमारत ध्वस्त हो गया जिसमें चार की मौत हो गयी है और तीन घायल बताये जा रहे हैं. मरने वालोें में सभी एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं और सभी बच्‍चे हैं. खबर है कि अब भी मलबे में कई लोाग फंसे […]

विज्ञापन

मुंबई : उपनगरीय बांद्रा इलाके में आज दोपहर एक पांच मंजिला इमारत ध्वस्त हो गया जिसमें चार की मौत हो गयी है और तीन घायल बताये जा रहे हैं. मरने वालोें में सभी एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं और सभी बच्‍चे हैं. खबर है कि अब भी मलबे में कई लोाग फंसे हुए हैं. पांच लोगों को मलबा से बाहर भी निकाला गया है. यह इमारत बांद्रा पूर्व में नेशनल स्कूल के निकट बेहरामपदा में अनंत कानेकर मार्ग पर स्थित है.

दमकल सूत्रों ने बताया कि इमारत की पहली मंजिल से लेकर चौथी मंजिल का हिस्सा ढह गया. मौके पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद हैं और मलबा हटाने का काम जारी है. विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola