सोमैया और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के लिए शिवसेना के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तार
Updated at : 12 Oct 2016 5:27 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : भाजपा सांसद किरीट सोमैया और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के संबंध में आज शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कहा कि यह हमला तब किया गया जब सोमैया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर बाधा उत्पन्न की. कल शाम दशहरा के मौके […]
विज्ञापन
मुंबई : भाजपा सांसद किरीट सोमैया और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले के संबंध में आज शिवसेना के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कहा कि यह हमला तब किया गया जब सोमैया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर बाधा उत्पन्न की. कल शाम दशहरा के मौके पर इस कार्यक्रम में ‘एमसीजीएम में भ्रष्टाचार माफिया’ का पुतला फूंका जाना था.
नवघर पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक माधव मोरे ने कहा, ‘‘ हमने शिवसेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपराध का मामला दर्ज किया है और आईपीसी की धारा 324, 323, 504, 506 और संबद्ध धाराओं के तहत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.’ आज सुबह गिरफ्तार किए गए लोगों में किरण नंदे, निलेश सावंत, निलेश ठक्कर, सुनील गोरे और किशोर भोइर शामिल हैं. ये सभी मुलुंड पूर्व के निवासी हैं.
दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए थे. पुलिस ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने की आपत्ति की थी क्योंकि वे एमसीजीएम में सत्तारुढ़ हैं और उन्होंने कार्यक्रम रोकने का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




