विरोधी मुझे भ्रष्टाचार के मामलों में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं : पंकजा मुंडे

Published at :11 Oct 2016 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
विरोधी मुझे भ्रष्टाचार के मामलों में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं : पंकजा मुंडे

अहमदनगर : महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे ने आज आरोप लगाया कि उनके विरोधी उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. जिले के भगवानगढ़ में वार्षिक दशहरा रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए पंकजा ने कहा, ‘‘मुझे झूठे मामलों में फंसाने, मुझे अभिमन्यु की तरह उलझाने के प्रयास […]

विज्ञापन

अहमदनगर : महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे ने आज आरोप लगाया कि उनके विरोधी उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं.

जिले के भगवानगढ़ में वार्षिक दशहरा रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए पंकजा ने कहा, ‘‘मुझे झूठे मामलों में फंसाने, मुझे अभिमन्यु की तरह उलझाने के प्रयास किये जा रहे हैं.’ पंकजा और भगवानगढ़ के महंत नामदेव शास्त्री के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह रैली हुई है.

हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचने के बाद पंकजा ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि अगले महंत मुझे अपनी बेटी के रूप में भगवानगढ़ में अगले साल की रैली के लिए आमंत्रित करेंगे.’ पंकजा द्वारा रैली को संबोधित करने से कुछ समय पहले भीड़ से कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया.

रैली को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री राम शिंदे, महादेव जानकर और सदाभाउ खोट ने भी संबोधित किया. जानकर ने पंकजा के चचेरे भाई और विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की कठपुतली कहा.

इस पर धनंजय ने कहा कि आज शुभ दिन है इसलिए वह इस बारे में बाद में प्रतिक्रिया देंगे.

शास्त्री ने पंकजा को भगवानगढ़ में राजनीतिक भाषण नहीं देने की चेतावनी दी थी. इस रैली को वंजारी समुदाय पर प्रभुत्व के संघर्ष के तौर पर देखा जा रहा है जिससे पंकजा और शास्त्री दोनों ताल्लुक रखते हैं.

भगवानगढ़ में दशहरा रैली की परंपरा पंकजा के पिता और दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे ने 1993 मेंशुरू की थी. तब से लाखों लोग दशहरा पर यहां एकत्रित होते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola