ePaper

रामलीला विवाद: शिवसेना ने किया किनारा, आदित्य ने कहा- मैंने नवाजुद्दीन से बात की

Updated at : 11 Oct 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
रामलीला विवाद: शिवसेना ने किया किनारा, आदित्य ने कहा- मैंने नवाजुद्दीन से बात की

मुम्बई : शिवसेना ने अपने कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी से उत्तर प्रदेश स्थित उनके गृहनगर में रामलीला से हटने के लिए कहने से उत्पन्न विवाद से स्वयं को अलग कर लिया है. युवा शिवसेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘मैंने नवाजुद्दीन सिद्दिकी जी से बात की और उन्हें बताया कि […]

विज्ञापन

मुम्बई : शिवसेना ने अपने कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी से उत्तर प्रदेश स्थित उनके गृहनगर में रामलीला से हटने के लिए कहने से उत्पन्न विवाद से स्वयं को अलग कर लिया है.

युवा शिवसेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘मैंने नवाजुद्दीन सिद्दिकी जी से बात की और उन्हें बताया कि उनकी पार्टी उस कारण का अनुमोदन नहीं करती जिसके कारण उन्हें उत्तर प्रदेश में रामलीला करने से रोका गया.’ उन्होंने कहा, ‘‘कथित व्यक्ति, कोई पदाधिकारी है या नहीं, ने पार्टी की नीति नहीं उठायी है और पार्टी ऐसे कदम का समर्थन नहीं करेगी.’

सिद्दिकी अपने गृहनगर बुढाना में थे जहां वह रामलीला समिति के सम्पर्क में आये और उन्होंने रामलीला में किरदार निभाने की इच्छा जतायी. यद्यपि उन्हें शिवसेना से सम्बद्ध बताने वाले कुछ लोगों ने उन्हें रामलीला में हिस्सा लेने से रोक दिया. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वह एक मुस्लिम हैं और उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola