ePaper

पंपोर : छुपे आतंकियों को मार गिराने के प्रयास में जवान , पूरे इलाके की नाकेबंदी

Updated at : 10 Oct 2016 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
पंपोर : छुपे आतंकियों को मार गिराने के प्रयास में जवान , पूरे इलाके की नाकेबंदी

श्रीनगर : श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पंपोर इलाके में एक सरकारी इमारत के भीतर छुपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की बीच आज भारी गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया. आठ महीने से भी कम समय में परिसर पर यह दूसरा आतंकी हमला है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो से तीन […]

विज्ञापन

श्रीनगर : श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पंपोर इलाके में एक सरकारी इमारत के भीतर छुपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की बीच आज भारी गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया. आठ महीने से भी कम समय में परिसर पर यह दूसरा आतंकी हमला है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो से तीन आतंकवादी आज तड़के उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआई) परिसर की एक इमारत में घुस गये. अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी शायद नदी के किनारे की तरफ से परिसर में घुसे लेकिन अभियान पूरा होने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा. उन्होंने बताया कि परिसर में घुसने के बाद आतंकियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों का ध्यान खींचने के लिए छात्रावास के एक कमरे में कुछ गद्दों में आग लगा दी.

भवन से धुआं उठने के चंद मिनट के भीतर ही सुरक्षा बल वहां पहुंच गए. उन्होंने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया. सुरक्षा बलों ने आतंकियों को मार गिराने के लिए मोर्टार गोले, हल्के मशीन गन और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि ईडीआई परिसर की घेराबंदी कर दी गयी है और कल तक अभियान चल सकता है.

उन्होंने बताया, ‘रात के दौरान आतंकी भाग नहीं पाएं इसलिए परिसर के आसपास नजर रखी जाएगी.’ आतंकियों ने इसी साल फरवरी में भी ईडीआई भवन को निशाना बनाया था. उस वक्त 48 घंटे तक चले अभियान में दो युवा सैन्य अधिकारियों सहित पांच सुरक्षाकर्मी और संस्थान का एक कर्मचारी मारा गया था और तीन आतंकियों को मार गिराया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola