आरएसएस प्रमुख ने लक्षित हमले की प्रशंसा की, कहा कि शक्ति के बगैर कुछ नहीं होता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Oct 2016 10:51 PM (IST)
विज्ञापन

नागपुर : सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमले की प्रशंसा करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आज कहा कि यह इस बात का गवाह है कि दुनिया में शक्ति के बगैर कुछ नहीं होता. उन्होंने कहा कि इन हमलों के तरीके से भारत द्वारा शक्ति दिखाने से साबित होता है कि दुनिया […]
विज्ञापन
नागपुर : सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमले की प्रशंसा करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आज कहा कि यह इस बात का गवाह है कि दुनिया में शक्ति के बगैर कुछ नहीं होता. उन्होंने कहा कि इन हमलों के तरीके से भारत द्वारा शक्ति दिखाने से साबित होता है कि दुनिया उन लोगों के साथ खडी होती है जिनके पास ताकत है.
आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘शक्ति के बगैर कुछ नहीं होता चाहे यह अच्छा हो या बुरा। हमने अभी तक अपनी ताकत नहीं दिखाई थी। इसलिए जब भी तनाव होता है तो अमेरिका हमसे शांत रहने को कहता है.” भागवत ने कहा, ‘‘लेकिन जब से हमने ताकत दिखानी शुरु की है जो लोग हमें शांत रहने को कहते थे वे हमारे साथ खडे होने लगे हैं. ऐसा इसलिए है कि हमने अपनी ताकत दिखाई है.” आरएसएस के सरसंघचालक ने यहां एक स्थानीय मंदिर में ये बयान दिए जहां वह नवरात्रि त्योहार के लिए आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




