जैसलमेर पहुंचे राजनाथ सिंह, सीमावर्ती इलाकों में हालात की करेंगे समीक्षा

जैसलमेर : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उरी आतंकी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर और गुजरात के सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए आज दो दिन के दौरे पर जैसलमेर पहुंच चुके हैं. बैठक में […]
जैसलमेर : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उरी आतंकी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर और गुजरात के सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए आज दो दिन के दौरे पर जैसलमेर पहुंच चुके हैं.
बैठक में चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और गृहमंत्रियों को हिस्सा लेना था, लेकिन प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक सिर्फ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे वहां पहुंची हैं. बैठक में हिस्सा लेने के लिए पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल , राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, गुजरात के गृहमंत्री और जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव समेत अन्य सम्बधित अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




