आईएस में भर्ती के संबंध में बिहार की महिला से पूछताछ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2016 7:42 PM
कासरगोड / केरल : आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट के लिए केरल से युवाओं की कथित भर्ती से तार जुड़े होने के संदेह में बिहार की एक 29 वर्षीय महिला से यहां केरल पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है. इस महिला को नई दिल्ली में हिरासत में लिया गया. पुलिस ने कहा कि यास्मिन अहमद […]
कासरगोड / केरल : आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट के लिए केरल से युवाओं की कथित भर्ती से तार जुड़े होने के संदेह में बिहार की एक 29 वर्षीय महिला से यहां केरल पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है. इस महिला को नई दिल्ली में हिरासत में लिया गया. पुलिस ने कहा कि यास्मिन अहमद नाम की महिला को रविवार को केरल पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह काबुल के लिए रवाना होने वाली थी.
इस महिला का कसारगोड के रहने वाले अब्दुल राशिद से कथित रूप से करीबी संबंध थे. केरल से लापता हुए 21 युवकों के पीछे राशिद का हाथ होने का संदेह है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यास्मिन अहमद को कल शाम यहां लाया गया और विस्तृत पूछताछ के बाद उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया. कान्हनगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक सुनील बाबू ने बताया कि हमने उसे नई दिल्ली से हिरासत में लिया और कल ही यहां लेकर आये. उस पर अवैध गतिविधियां :निषेध: कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. यहां की अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उन्होंने कहा कि इस महिला पर राशिद की दूसरी बीवी होने का संदेह है और माना जाता है कि उसने आईएस में राज्य के युवाओं की कथित भर्ती में अहम भूमिका निभाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










